विदेश की खबरें | यूक्रेन की राजधानी में एक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त, गृह मंत्री सहित 18 लोगों की मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. यूक्रेन की राष्ट्रीय पुलिस के प्रमुख इहोर क्लेमेनको ने बताया कि गृह मंत्री डेनिस मोनास्टिर्स्की, उप गृह मंत्री येवेन येनिन और गृह मंत्रालय के राज्य सचिव यूरी लुबकोविच की हादसे में मौत हो गई।
यूक्रेन की राष्ट्रीय पुलिस के प्रमुख इहोर क्लेमेनको ने बताया कि गृह मंत्री डेनिस मोनास्टिर्स्की, उप गृह मंत्री येवेन येनिन और गृह मंत्रालय के राज्य सचिव यूरी लुबकोविच की हादसे में मौत हो गई।
यूक्रेन 11 महीने से अधिक समय से रूस के आक्रमण का सामना कर रहा है। इस दौरान जान गंवाने वाले मोनास्टिर्स्की सबसे वरिष्ठ मंत्री हैं।
क्लेमेनको ने बताया कि कीव के पूर्वी उपनगर ब्रोवेरी में आपातकालीन सेवा का हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हुआ। जान गंवाने वाले लोगों में नौ लोग हेलीकॉप्टर में सवार थे।
अभी तक यह स्पष्ट नहीं है कि यह एक हादसा था या रूस की तरह से किए किसी हमले का परिणाम। कीव में हाल ही में कोई हिंसा देखने को नहीं मिली है।
क्षेत्रीय गर्वनर ने बताया कि 15 बच्चों सहित कुल 29 लोग घायल हुए हैं।
इस बीच, स्विट्जरलैंड के दावोस में विश्व आर्थिक मंच के एक सत्र में भाग लेने से पहुंची यूक्रेन की प्रथम महिला ओलेना जेलेंस्की यह खबर मिलने के बाद भावुक नजर आईं।
मंच के अध्यक्ष बोरगे ब्रेंडे ने दुर्घटना में जान गंवाने वाले यूक्रेनी अधिकारियों के सम्मान में सत्र की शुरुआत के बाद 15 सेकंड का मौन रखने का अनुरोध किया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)