देश की खबरें | अमेठी के लोगों की ‘सज्‍जनता’ की वजह से यहां एक परिवार का सांसद चुना जाता रहा : बालियान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय कृषि राज्‍यमंत्री संजीव बालियान ने शुक्रवार को अमेठी में गांधी परिवार पर निशाना साधते हुए कहा कि ''अमेठी के लोग बहुत ही सज्‍जन हैं और यही कारण है कि देश का एक परिवार यहां से सांसद चुना जाता रहा।''

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

अमेठी, 6 नवंबर केंद्रीय कृषि राज्‍यमंत्री संजीव बालियान ने शुक्रवार को अमेठी में गांधी परिवार पर निशाना साधते हुए कहा कि ''अमेठी के लोग बहुत ही सज्‍जन हैं और यही कारण है कि देश का एक परिवार यहां से सांसद चुना जाता रहा।''

संजीव बालियान शुक्रवार को अमेठी में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता राजेश अग्रहरि के आवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

यह भी पढ़े | West Bengal: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पश्चिम बंगाल के दौरे पर, दलित परिवार के यहां किया दोपहर का भोजन- देखें तस्वीरें.

उन्‍होंने कहा कि अमेठी में अब तेजी से विकास हो रहा है और उद्योगों का विकास प्रधानमंत्री के आत्‍मनिर्भर भारत की ओर बढ़ता एक कदम है।

उल्‍लेखनीय है कि अमेठी से गांधी परिवार के सदस्‍य चुनाव लड़कर जीतते रहे हैं, लेकिन 2019 के लोकसभा चुनाव में केंद्रीय मंत्री स्‍मृति ईरानी ने कांग्रेस के पूर्व अध्‍यक्ष राहुल गांधी को अमेठी क्षेत्र में पराजित किया।

यह भी पढ़े | Thane: पत्नी का न्यूड वीडियो देख भड़का पति, पहले की हत्या और फिर थाने में किया समर्पण.

नये किसान कानून को लेकर किसानों द्वारा किए जा रहे आंदोलन के सवाल पर बालियान ने कहा कि यह आंदोलन राजनीति से प्रेरित है और आज तक कोई यह नहीं बताया कि इसमें किसानों का कहां अहित हो रहा है।

उन्‍होंने कहा कि य‍ह विपक्ष की ओछी राजनीति है। बालियान ने कहा कि अगर नया कानून किसान विरोधी रहता तो मैं खुद आंदोलन में सबसे आगे रहता।

देश में बढ़ती महंगाई के सवाल पर बालियान ने कहा कि कहीं भी महंगाई नहीं है और प्‍याज के दाम दो रुपये बढ़ने को महंगाई से नहीं जोड़ा जा सकता है।

इस मौके पर प्रदेश सरकार के मंत्री चौधरी भूपेंद्र सिंह, एमएलसी विद्यासागर सोनकर, सांसद सतीश गौतम और राजेश अग्रहरि समेत कई प्रमुख लोग मौजूद थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\