एजेंसी न्यूज

Vrindavan Temple: मथुरा के बांके बिहारी मंदिर में बड़ा हादसा, भीड़ में दम घुटने से एक श्रद्धालु की मौत

मथुरा के वृंदावन में स्थित ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में मंगलवार को दर्शन करने पहुंचे मुंबई के निवासी एक व्यक्ति की कथित रूप से भीड़ में दम घुटने के कारण मंदिर के बाहर मृत्यु हो गई. अधिकारियों ने यह जानकारी दी.

Vrindavan Temple: मथुरा के बांके बिहारी मंदिर में बड़ा हादसा, भीड़ में दम घुटने से एक श्रद्धालु की मौत
(Photo : X)

मथुरा (उप्र), 19 मार्च : मथुरा के वृंदावन में स्थित ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में मंगलवार को दर्शन करने पहुंचे मुंबई के निवासी एक व्यक्ति की कथित रूप से भीड़ में दम घुटने के कारण मंदिर के बाहर मृत्यु हो गई. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि मौके पर मौजूद चिकित्सकों के दल ने उसके इलाज का प्रयास किया गया, लेकिन कोई सुधार नहीं होने पर उसे अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया, शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है. चिकित्सकों ने दिल का दौरा पड़ने से मौत होने की बात कही है.

चिकित्सा विभाग की त्वरित प्रतिक्रिया टीम के प्रभारी डॉक्टर भूदेव प्रसाद ने बताया कि वृंदावन के ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन करने पहुंचे मुंबई के साईं कोलीवाड़ा की कर्मक्षेत्र बिल्डिंग में रहने वाले सुनील मांगो (68) को मंदिर के अंदर भीड़ में सांस लेने में दिक्कत हुई थी जिसके बाद वह मंदिर के द्वार (संख्या एक) से बाहर निकल आए थे. यह भी पढ़ें : मणिपुर के बाहर बनाए जाए यूपीएससी परीक्षा केंद्र : राज्य सरकार ने दिल्ली उच्च न्यायालय में कहा

मांगो के साथ आईं प्रमिला कन्नौजिया ने बताया कि वह 40 लोगों के दल के साथ मुंबई से रविवार को ब्रज दर्शन पर वृंदावन आए थे, वे लोई बाजार में स्थित बसंती धर्मशाला में ठहरे थे, मंगलवार को वे सभी बिहारी जी मंदिर में दर्शन करने गए थे, तभी यह हादसा पेश आया. मांगो सेवानिवृत्त बैंककर्मी थे. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेष कुमार पाण्डेय ने बयान जारी कर स्पष्ट किया है कि श्रद्धालु की मौत मंदिर के अंदर नहीं, बाहर चबूतरे पर विश्राम करते वक्त हुई है. पुलिसकर्मी उन्हें एंबुलेंस में संयुक्त जिला अस्पताल ले गए थे, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 19, 2024 03:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).