एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | मुम्बई में एक वाणिज्यिक भवन में आग लगी, कोई हताहत नहीं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुम्बई के लोअर परेल इलाके में बृहस्पतिवार सुबह रघुवंशी मिल कंपाउंड की एक तीन मंजिली व्यावसायिक इमारत में भयंकर आग लग गयी। शहर में आधी रात के बाद से आग की यह तीसरी घटना है।

देश की खबरें | मुम्बई में एक वाणिज्यिक भवन में आग लगी, कोई हताहत नहीं

मुम्बई, 25 जून मुम्बई के लोअर परेल इलाके में बृहस्पतिवार सुबह रघुवंशी मिल कंपाउंड की एक तीन मंजिली व्यावसायिक इमारत में भयंकर आग लग गयी। शहर में आधी रात के बाद से आग की यह तीसरी घटना है।

अग्निशन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि मिल परिसर के अंदर पी-2 नामक इस इमारत के भूतल पर सुबह करीब साढ़े नौ बजे आग लग गयी लेकिन किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।

यह भी पढ़े | मोदी के बयान के विपरीत, लद्दाख की यथास्थिति बदल दी गई है: कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम.

उन्होंने बताया कि आग की लपटें बाद में ऊपरी मंजिलों तक पहुंच गयी। पहले इसे ‘लेवल-2’ आग बताया गया था लेकिन बाद में उसे लेवल-3 (बड़ी घटना) कर दिया गया।

अधिकारी ने कहा, ‘‘ आग बुझाने का काम चल रहा है। किसी के हताहत की खबर नहीं है।’’

यह भी पढ़े | बिहार के गोपालगंज में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 13 की मौत.

इससे पहले दक्षिण मुम्बई में नरीमन प्वाइंट पर बैंक ऑफ बहरीन और कुवैत के कार्यालय में आग लग गयी थी।

इसके अलावा, अंधेरी के मरोल इलाके में देर रात आग लगने से दो गोदाम जल गये।

अधिकारियों के मुताबिक इन दोनों घटनाओं में कोई हताहत नहीं हुआ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 25, 2020 04:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).