देश की खबरें | दक्षिण दिल्ली में एक बच्चे की स्वीमिंग पुल में डूबने से मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली के गदाईपुर इलाके में एक स्वीमिंग पुल में कथित रूप से डूब जाने से एक बच्चे की मौत हो गयी। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, आठ सितंबर दिल्ली के गदाईपुर इलाके में एक स्वीमिंग पुल में कथित रूप से डूब जाने से एक बच्चे की मौत हो गयी। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस को बुधवार को रात सात बजकर 50 मिनट पर सूचना मिली थी कि दो वर्षीय दिव्यांश स्वीमिंग पुल में डूब गया जिसके बाद उसे निकालकर एम्स में भर्ती कराया गया।

उन्होंने बताया कि गदाईपुर में फार्म नंबर 10 पर एक मकान के इस पुल में यह घटना घटी जहां उसका पिता संदीप पिछले चार-पांच महीने से ‘केयरटेकर’ का काम कर रहा था। उन्होंने बताया कि संदीप उसी मकान में अपने परिवार के साथ रहता था।

अधिकारी ने बताया कि बुधवार सुबह जब संदीप ने अपने बेटे को लापता पाया तब वह उसे तलाशने लगा और बाद उसने दिव्यांश को स्वीमिंग पुल में पाया।

पुलिस ने बताया कि संदीप ने अपने बेटे को एम्स में भर्ती कराया जहां बृहस्पतिवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी।

पुलिस के मुताबिक इस घटना के सिलसिले में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 304 (ए) (लापरवाही के कारण किसी की मौत हो जाना) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now