एजेंसी न्यूज

UP के संभल में तेज आवाज में अजान होने पर मुकदमा दर्ज, पुलिस ने लाउड स्पीकर कब्जे में लिया

संभल के चंदौसी क्षेत्र में तेज आवाज में अजान होने पर पुलिस ने मस्जिद के इमाम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लाउड स्पीकर को कब्जे में ले लिया है।

UP के संभल में तेज आवाज में अजान होने पर मुकदमा दर्ज, पुलिस ने लाउड स्पीकर कब्जे में लिया
(Photo Credits Pixabay)

संभल (उप्र), 9 मार्च : संभल के चंदौसी क्षेत्र में तेज आवाज में अजान होने पर पुलिस ने मस्जिद के इमाम के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लाउड स्पीकर को कब्जे में ले लिया है.

पुलिस ने रविवार को बताया कि शनिवार को चंदौसी नगर के पंजाबीयान मोहल्ले की एक मस्जिद में मानक से अधिक ऊंची आवाज में लाउड स्पीकर से अजान दिए जाने की शिकायत मिली थी जिस पर मस्जिद के इमाम हाफिज शकील शम्सी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और ध्वनि प्रदूषण (विनियमन व नियंत्रण) नियम की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया. यह भी पढ़ें : गुजरात में दो मोटरसाइकिलों की टक्कर में चार लोगों की मौत

उसने बताया कि पुलिस ने लाउड स्पीकर को जब्त कर लिया है. विधिक कार्रवाई जारी है.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 09, 2025 02:31 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).