एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | ठाणे में नौकरी के इच्छुक लोगों से 56 लाख रुपये की ठगी करने के आरोप में तीन लोगों पर मामला दर्ज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय रेल में नौकरी दिलाने का वादा कर चार लोगों से 56 लाख रुपये की ठगी करने के आरोप में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

देश की खबरें | ठाणे में नौकरी के इच्छुक लोगों से 56 लाख रुपये की ठगी करने के आरोप में तीन लोगों पर मामला दर्ज

ठाणे, एक अप्रैल भारतीय रेल में नौकरी दिलाने का वादा कर चार लोगों से 56 लाख रुपये की ठगी करने के आरोप में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि आरोपियों ने महाराष्ट्र के ठाणे जिले के बदलापुर निवासी सभी पीड़ितों को जालसाजी के जरिए रेलवे के दस्तावेज मुहैया कराए थे।

बदलापुर पूर्व पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि आरोपियों ने पीड़ितों को झांसा देकर उनसे सितंबर 2020 से जुलाई 2024 के बीच मोटी रकम ली।

उन्होंने बताया कि जब पीड़ितों ने अपनी नौकरी के बारे में जालसाजों से पूछा तो उन्होंने कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। पीड़ितों को दिए गए दस्तावेज भी बाद में फर्जी निकले।

अधिकारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर पुलिस ने रविवार को बदलापुर, मुंबई और झारखंड के रहने वाले तीन आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धाराओं के तहत धोखाधड़ी और जालसाजी का मामला दर्ज किया।

पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 01, 2025 03:18 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).