Kerala: केरल में व्हाट्सएप पर पत्नी को दिया ‘तीन तलाक’, आरोपी पति के खिलाफ केस दर्ज
केरल के कासरगोड में व्हाट्सएप के जरिये अपनी पत्नी को कथित तौर पर ‘तीन तलाक’ कहने को लेकर एक व्यक्ति के खिलाफ रविवार को मामला दर्ज किया गया. पुलिस ने यह जानकारी दी. होसदुर्ग पुलिस ने कासरगोड के निकट नेल्लीकट्टा निवासी अब्दुल रजाक के खिलाफ मामला दर्ज किया है.
कासरगोड (केरल), 2 मार्च : केरल के कासरगोड में व्हाट्सएप के जरिये अपनी पत्नी को कथित तौर पर ‘तीन तलाक’ कहने को लेकर एक व्यक्ति के खिलाफ रविवार को मामला दर्ज किया गया. पुलिस ने यह जानकारी दी. होसदुर्ग पुलिस ने कासरगोड के निकट नेल्लीकट्टा निवासी अब्दुल रजाक के खिलाफ मामला दर्ज किया है.
कल्लूरावी की रहने वाली उक्त महिला ने पुलिस में दी शिकायत में आरोप लगाया कि 21 फरवरी को व्हाट्सएप संदेश के जरिए उसके पति रजाक ने उसे तलाक दे दिया. शिकायत के अनुसार, रजाक एक खाड़ी देश में काम करता है और उसने संयुक्त अरब अमीरात(यूएई) से 21 वर्षीय महिला के पिता के व्हाट्सएप नंबर पर तलाक का संदेश भेजा था. महिला ने एक समाचार चैनल को बताया कि उसके ससुराल के लोग दहेज को लेकर उसे लगातार प्रताड़ित कर रहे थे. यह भी पढ़ें : Sultanpur Road Accident: सुल्तानपुर में सड़क किनारे खड़े व्यक्ति की पिकअप वैन की टक्कर से मौत
महिला के मायके के लोगों की शिकायत पर पुलिस ने रविवार को भारतीय न्याय संहिता की धारा 351(4) के तहत आपराधिक धमकी और मुस्लिम महिला (विवाह अधिकार संरक्षण) अधिनियम के तहत उसके पति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की. पुलिस ने बताया कि शिकायत में आरोप लगाया गया है कि महिला के पति के रिश्तेदारों ने भी उसे परेशान किया. मामले की जांच की जा रही है.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 02, 2025 06:46 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

