देश की खबरें | विधायक नेगी के खिलाफ बलात्कार, धमकी देने का मामला दर्ज
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

देहरादून, छह सितंबर उत्तराखंड पुलिस ने अदालत के आदेश पर सत्तारूढ़ भाजपा के विधायक महेश नेगी के खिलाफ बलात्कार और जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया है।

गौरतलतब है कि एक महिला ने विधायक नेगी पर उसके साथ कथित रूप से बलात्कार करने का आरोप लगाते हुए उनके अपनी बेटी का पिता होने का दावा किया है। महिला ने इस संबंध में डीएनए जांच की भी मांग की है।

यह भी पढ़े | UP: लखीमपुर में पूर्व विधायक निर्वेंद्र मिश्रा की पीट-पीटकर हत्या, बेटे की हालत गंभीर.

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, अल्मोडा जिले के द्वाराहाट से विधायक नेगी के खिलाफ शहर के नेहरू कॉलोनी थाने में भारतीय दंड विधान की धारा 376 (बलात्कार) और 506 (जान से मारने की धमकी) में मामला दर्ज किया गया है।

नेगी की पत्नी रीता के खिलाफ भी जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़े | Deepender Singh Hooda Corona Positive: कांग्रेस नेता दीपेंद्र सिंह हुड्डा कोरोना पॉजिटिव, ट्वीट कर दी जानकारी.

देहरादून की एक अदालत ने महिला की अर्जी पर सुनवाई करते हुए शनिवार को विधायक और उनकी पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज करने का आदेश दिया था।

हालांकि, विधायक ने महिला द्वारा उनके ऊपर लगाए आरोपों को षडयंत्र बताया है और कहा है कि इसमें कुछ कांग्रेसी नेता भी शामिल हैं। उन्होंने कहा कि वह किसी भी जांच के लिए तैयार हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)