एजेंसी न्यूज

Noida: नोएडा के एक अस्पताल में महिला मरीज के साथ अश्लील हरकत करने का मामला सामने आया

नोएडा के थाना बीटा-दो क्षेत्र में स्थित एक अस्पताल के कर्मचारी ने इलाज कराने आयी एक महिला के साथ कथित तौर पर अश्लील हरकत की और उसके विरोध करने पर उससे गालीगलौज की तथा उसे जान से मारने की धमकी दी.

Noida: नोएडा के एक अस्पताल में महिला मरीज के साथ अश्लील हरकत करने का मामला सामने आया
प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo : File)

नोएडा (उप्र), 7 फरवरी : नोएडा के थाना बीटा-दो क्षेत्र में स्थित एक अस्पताल के कर्मचारी ने इलाज कराने आयी एक महिला के साथ कथित तौर पर अश्लील हरकत की और उसके विरोध करने पर उससे गालीगलौज की तथा उसे जान से मारने की धमकी दी. थाना बीटा-दो के प्रभारी निरीक्षक मुनेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि एक महिला ने मंगलवार रात को शिकायत दर्ज करायी है कि वह परी चौक के पास स्थित एक अस्पताल में इलाज के लिए पांच फरवरी को भर्ती हुई थी.

महिला का आरोप है कि अस्पताल में काम करने वाले भानु नामक व्यक्ति ने कई बार गलत नीयत से उसके निजी अंगों को छुआ. जब उसने विरोध किया तो उसने महिला के साथ गाली-गलौज की तथा उसे जान से मारने की धमकी दी. यह भी पढ़ें : INDIA गठबंधन को एक और झटका लगना तय, BJP के साथ संपर्क में है ये पार्टी, फिर बिगड़ेगा विपक्ष का गेम!

थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़िता ने घटना की सूचना अपने पति को दी. उसके पति ने अस्पताल के प्रबंधन से इस मामले की शिकायत की तो उन्होंने उसके पति को ही धमकाना शुरू कर दिया. उन्होंने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 07, 2024 10:55 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).