INDIA गठबंधन को एक और झटका लगना तय, BJP के साथ संपर्क में है ये पार्टी, फिर बिगड़ेगा विपक्ष का गेम!
लोकसभा चुनाव में बीजेपी हैट्रिक लगाने की तैयारी में है वहीं बीजेपी का विजय रथ रोकने की कोशिश में जुटा INDIA गठबंधन बिखरता जा रहा है.
नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव में बीजेपी हैट्रिक लगाने की तैयारी में है वहीं बीजेपी का विजय रथ रोकने की कोशिश में जुटा INDIA गठबंधन बिखरता जा रहा है. लोकसभा चुनाव से पहले विपक्षी गठबंधन को एक और झटका लगना करीब-करीब तय है. जयंत चौधरी बीजेपी के साथ गठबंधन में शामिल हो सकते हैं. रिपोर्ट्स की मानें तो बीजेपी ने यूपी में आरएलडी को चार लोकसभा सीटों का ऑफर दिया है. चर्चाएं तेज हैं कि आरएलडी और समाजवादी पार्टी का गठबंधन टूट सकता है. Read Also: तभी तो सब मोदी को चुनते हैं... लोकसभा चुनाव 2024 के लिए BJP ने लॉन्च किया जबरदस्त थीम सॉन्ग.
बीजेपी कैराना, अमरोहा, बागपत, मथुरा व मुजफ्फरनगर सीट RLD को देने के लिए तैयार है. इसके साथ ही RLD को एनडीए गठबंधन में मंत्री पद भी मिलने की संभावना है. रिपोर्ट्स के अनुसार बीजेपी का एक धड़ा रालोद को अपने खेमे में लाना चाहता है. इससे प्रधानमंत्री मोदी के अबकी बार 400 पार का लक्ष्य भेदने में आसानी होगी.
सपा के साथ कहां फंसा पेंच?
दरअसल समाजवादी पार्टी चाहती थी कि उसके उम्मीदवार मुजफ्फरनगर, कैराना, बिजनौर लोकसभा सीटों पर आरएलडी के सिंबल पर चुनाव लड़ें. इसके चलते आरएलडी और सपा गठबंधन में टूट के कारण बनते दिख रहे हैं. सपा के समक्ष मुजफ्फरनगर सीट पर रालोद ने दावा ठोका था, जहां बीते चुनाव में दिवंगत अजीत सिंह महज छह हजार मतों से हार गए थे. रालोद नेताओं ने कैराना और बिजनौर सीट सपा के बताए प्रत्याशियों को देने पर सहमति भी दे दी थी. लेकिन मुजफ्फरनगर और हाथरस सीट को लेकर दोनों दलों के बीच दूरियां बन गई.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 07, 2024 10:35 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

