देश की खबरें | हैदराबाद में जेल में बंद सेंधमार के खिलाफ महाराष्ट्र में हत्या का मामला दर्ज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हैदराबाद की जेल में बंद एक सेंधमार के खिलाफ महाराष्ट्र के जालना में हत्या का मामला दर्ज किया गया है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

जालना, 12 दिसंबर हैदराबाद की जेल में बंद एक सेंधमार के खिलाफ महाराष्ट्र के जालना में हत्या का मामला दर्ज किया गया है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

जांच अधिकारी प्रमोद बोंदले ने कहा कि आरोपी मोहम्मद खलील खाजा ने अप्रैल 2018 में चोरी का सामान बांटने को लेकर बहस के बाद जालना के बाहरी इलाके में अपने साथी शिव नानसावत (30) की कथित तौर पर हत्या कर दी थी।

यह भी पढ़े | Madhya Pradesh: भोपाल के हमीदिया अस्पताल में बिजली गुल होने से 3 कोरोना मरीजों की मौत, सीएम शिवराज सिंह चौहान ने दिए जांच के आदेश.

उन्होंने कहा कि हैदराबाद पुलिस द्वारा चोरी के एक मामले में गिरफ्तार किए गए खाजा से पूछताछ के दौरान हत्या की जानकारी मिली।

खाजा और नानसावत आंध्र प्रदेश और तेलंगाना में चोरी के कम से कम 80 मामलों में कथित तौर पर शामिल थे।

यह भी पढ़े | सीबीआई द्वारा जब्त 103 किलोग्राम सोना गायब, मद्रास हाईकोर्ट ने जांच के आदेश दिए.

उन्होंने बताया कि वे चोरी के आभूषण बेचने के लिए जालना जाया करते थे।

बोंदले ने कहा कि इन दोनों से चोरी के सोने के गहने खरीदने के आरोप में जालना की एक महिला को भी गिरफ्तार किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Bihar Train Fire Video: बिहार में सासाराम रेलवे स्टेशन पर खड़ी पैसेंजर ट्रेन में लगी भीषण आग, एक बोगी जलकर राख, यात्रियों ने किसी तरह ट्रेन से कूदकर बचाई जान

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी