Uttar Pradesh: भाजपा नेता के खिलाफ बलात्कार के प्रयास और धमकी देने का मामला दर्ज
भाजपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष लाल बहादुर राजभर ने पुष्टि की है कि रंजीत मौर्य भाजपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ का जिला महामंत्री हैं. उन्होंने बताया कि उन्हें इस मामले की जानकारी मिली है. आरोप लगाने वाली युवती ने बताया कि मौर्य उसे भाजपा महिला प्रकोष्ठ का उपाध्यक्ष बनाने का प्रलोभन दे रहा था.
बलिया (उत्तर प्रदेश): बलिया (Ballia) में भाजपा (BJP) पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिला महामंत्री के विरुद्ध एक युवती के घर में घुसकर बलात्कार (Rape) का प्रयास करने और जान से मारने की धमकी (Threat) देने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है. पुलिस (Police) सूत्रों ने शनिवार को बताया कि दोकटी थानाक्षेत्र की रहने वाली 26 वर्षीय एक युवती की शिकायत पर शुक्रवार रात रंजीत मौर्य (Ranjit Maurya) के विरुद्ध घर में घुसकर बलात्कार के प्रयास व जान से मारने की धमकी देने के आरोप में नामजद मामला दर्ज किया गया है. Uttar Pradesh: किशोरी का यौन शोषण करने के आरोप में युवक के खिलाफ मामला दर्ज
उन्होंने बताया कि रंजीत मौर्य भाजपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ का जिला महामंत्री है. उन्होंने कहा कि रिपोर्ट दर्ज कराने वाली युवती का आरोप है कि मौर्य गत नौ दिसम्बर को रात 10 बजे उसके घर में घुस गया और उसके साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया तथा उसके कपड़े फाड़ दिये. सूत्रों ने बताया कि आरोपी इस घटना के पहले भी युवती के मोबाइल फोन पर अश्लील बात कर चुका है.
बैरिया के पुलिस उपाधीक्षक अशोक कुमार मिश्र ने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज करके विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है.
भाजपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष लाल बहादुर राजभर ने पुष्टि की है कि रंजीत मौर्य भाजपा पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ का जिला महामंत्री हैं. उन्होंने बताया कि उन्हें इस मामले की जानकारी मिली है.
आरोप लगाने वाली युवती ने बताया कि मौर्य उसे भाजपा महिला प्रकोष्ठ का उपाध्यक्ष बनाने का प्रलोभन दे रहा था. युवती ने साथ ही यह भी कहा कि वह उससे उसके तथा भाजपा के एक अन्य नेता के साथ रहने की बात कहते थे.
भाजपा के बैरिया क्षेत्र के विधायक सुरेंद्र सिंह ने आरोपी भाजपा नेता की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है. उन्होंने पुलिस पर आरोप लगाया है कि युवती की शिकायत पर पुलिस ने पहले मामला दर्ज करने से आनाकानी की थी. उन्होंने कहा कि इसके बाद कल युवती अपनी माँ सहित उनसे मिली तथा उन्हें घटना की जानकारी दी. उन्होंने कहा कि उनके हस्तक्षेप पर मामला दर्ज किया गया.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 11, 2021 06:35 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

