देश की खबरें | संभल में सपा सांसद डॉ शफीक उर रहमान सहित तीन के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तालिबान के समर्थन में बयान देने के मामले में समाजवादी पार्टी (सपा) के संभल से सांसद डॉक्टर शफीक उर रहमान बर्क के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक नेता ने मामला दर्ज कराया है।

संभल (उप्र), 18 अगस्त तालिबान के समर्थन में बयान देने के मामले में समाजवादी पार्टी (सपा) के संभल से सांसद डॉक्टर शफीक उर रहमान बर्क के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक नेता ने मामला दर्ज कराया है।

पुलिस अधीक्षक चक्रेश मिश्र ने बुधवार को बताया कि भाजपा के पश्चिमी उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राजेश सिंघल ने सपा सांसद बर्क, मोहम्मद मुकीम और चौधरी फैजान पर तालिबान के संबंध में भड़काऊ बयान देने एवं राजद्रोह की मंगलवार को शिकायत दर्ज कराई।

उन्होंने बताया कि मामले में सपा सांसद, मुकीम और फैजान के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 153 ए (लिखित या मौखिक रूप से ऐसा बयान देना जिससे सांप्रदायिक दंगा या तनाव फैलता है) , 124 ए (राजद्रोह), 295 ए (उपासना के स्थान या व्यक्तियों के किसी वर्ग द्वारा पवित्र मानी गयी किसी वस्तु को नष्ट या अपमान करना) के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है ।

दरअसल बर्क ने संभल में संवाददाताओं से बातचीत में सोमवार को कहा था कि तालिबान एक ताकत है और उसने अफगानिस्तान में अमेरिका के पांव जमने नहीं दिये। तालिबान अब अपने देश को खुद चलाना चाहता है।

उन्होंने कहा, “हमारा देश जब अंग्रेजों के कब्जे में था तब सभी हिन्दुस्तानियों ने मिलकर आजादी की जंग लड़ी थी। अफगानिस्तान पर अमेरिका ने कब्जा कर रखा था। उससे पहले इस मुल्क पर रूस का कब्जा था। मगर अफगान आजाद रहना चाहते हैं। वह अपने देश को आजाद कराना चाहते हैं। यह उनका व्यक्तिगत मामला है, इसमें हम क्या दखल देंगे?"

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बर्क के इस बयान की मंगलवार को विधान परिषद में कड़ी निंदा की थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से रौंदा, मनीष पांडे और रोवमैन पॉवेल ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs CSK, IPL 2026 66th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स में मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने रखा 148 रनों का टारगेट, कॉर्बिन बॉश ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

IPL Playoff Scenario 2026: मुंबई इंडियंस तय करेगी पंजाब किंग्स, चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स की किस्मत, राजस्थान रॉयल्स के लिए करो या मरो की स्थिति बरकरार