एजेंसी न्यूज

UP Rape Case: शादी का झांसा देकर पीएचडी छात्रा से दुष्कर्म करने के आरोप में व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक इंजीनियरिंग कॉलेज से पीएचडी कर रही एक छात्रा को शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म करने के आरोप में बाराबंकी के एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.

UP Rape Case: शादी का झांसा देकर पीएचडी छात्रा से दुष्कर्म करने के आरोप में व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज

लखनऊ, 26 मार्च : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक इंजीनियरिंग कॉलेज से पीएचडी कर रही एक छात्रा को शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म करने के आरोप में बाराबंकी के एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. एक पुलिस अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी.

पीजीआई पुलिस थाना प्रभारी ने बताया, “प्राथमिकी मूल रूप से मध्यप्रदेश के जबलपुर में दर्ज की गई थी, जिसे सोमवार को यहां स्थानांतरित कर दिया गया.” पुलिस सूत्रों के मुताबिक, जबलपुर की रहने वाली छात्रा ने बाराबंकी के अभिनव श्रीवास्तव पर उसे शादी का झांसा देकर 2023 में उसके साथ कई बार दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है. यह भी पढ़ें : सुशांत राजपूत मामले की एसआईटी जांच कराई जाए : भाजपा विधायक राम कदम

छात्रा ने कहा है कि दुष्कर्म पीजीआई थाना क्षेत्र के एक होटल में किया गया. पुलिस ने कहा, “हमने इस मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा.”

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 26, 2025 05:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).