देश की खबरें | ठाणे नगर निकाय के सेवानिवृत्त अधिकारी पर समुदाय के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी करने का मामला दर्ज
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के ठाणे में पुलिस ने एक सेवानिवृत्त स्थानीय नगर निकाय अधिकारी के खिलाफ कथित तौर पर अपनी टिप्पणी से अल्पसंख्यक समुदाय की धार्मिक भावनाओं को आहत करने के आरोप में मामला दर्ज किया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
ठाणे, 18 जुलाई महाराष्ट्र के ठाणे में पुलिस ने एक सेवानिवृत्त स्थानीय नगर निकाय अधिकारी के खिलाफ कथित तौर पर अपनी टिप्पणी से अल्पसंख्यक समुदाय की धार्मिक भावनाओं को आहत करने के आरोप में मामला दर्ज किया है। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
मुंब्रा पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि आरोपी और एक स्थानीय राजनीतिक नेता के बीच बातचीत की एक कथित ऑडियो क्लिप के आधार पर शिकायत दर्ज की गई थी, जिसमें उसने मुस्लिम समुदाय के सदस्यों के खिलाफ टिप्पणी की थी।
उन्होंने बताया कि एक महिला सामाजिक कार्यकर्ता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने 17 जुलाई को भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 299 के तहत उसके खिलाफ मामला दर्ज किया।
आरोपी से जुड़ी बातचीत का ऑडियो क्लिप एक समाचार चैनल पर प्रसारित किया गया था। शिकायत में कहा गया है कि उसने मुसलमानों के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की, जिससे उनकी धार्मिक भावनाएं आहत हुईं।
अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच जारी है और अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 18, 2025 09:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

