देश की खबरें | ओडिशा में एक कारोबारी ने 3.5 लाख रुपये का सोने का मास्क खरीदा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कोरोना वायरस संक्रमण से बचने के लिये जब मास्क जीवन का अभिन्न हिस्सा बन गया हो, ऐसे में ओडिशा के 55 वर्षीय एक कारोबारी ने सोने से बना एक मास्क खरीदा है। इसकी कीमत 3.5 लाख रुपये है।

भुवनेश्वर, 17 जुलाई कोरोना वायरस संक्रमण से बचने के लिये जब मास्क जीवन का अभिन्न हिस्सा बन गया हो, ऐसे में ओडिशा के 55 वर्षीय एक कारोबारी ने सोने से बना एक मास्क खरीदा है। इसकी कीमत 3.5 लाख रुपये है।

उन्हें महाराष्ट्र के पुणे जिले के एक कारोबारी से इसकी प्रेरणा मिली, जिन्होंने 2.89 लाख रुपये में सोने का मास्क खरीदा था।

यह भी पढ़े | Rajasthan Political Crisis: मानेसर की रिसॉर्ट में पहुंची SOG की टीम, यहीं ठहरे हैं सचिन पायलट समर्थक विधायक.

कटक शहर में फर्नीचर का कारोबार करने वाले और सोने से बनी चीजों के शौकीन आलोक मोहंती ने कहा कि करीब 100 ग्राम वजन वाले मास्क के अंदरूनी हिस्से में एन-95 मास्क का उपयोग किया गया है।

उन्होंने शुक्रवार को कहा कि यह पहनने में आरामदेह है।

यह भी पढ़े | हरियाणा: राजस्थान पुलिस की SOG टीम को रिजॉर्ट में प्रवेश करने की अनुमति मिली : 17 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

यह पूछे जाने पर कि उन्हें इसका विचार कहां से आया, मोहंती ने कहा, ‘‘कुछ समय पहले टीवी पर महाराष्ट्र के एक व्यक्ति को सोने का बना मास्क पहने देखा था।’’

मोहंती ने इस मास्क के लिये मुंबई स्थित एक आभूषण दुकान से संपर्क किया, जिसने उन्हें विभिन्न तरह के मास्क की तस्वीरें भेजी। उन्हें एक डिजाइन पसंद आ गई और उसका आर्डर दे दिया। इसे बनने में 22 दिन गले।

कारोबारी ने कहा कि उनके पास टोपी और घड़ियां सोने की है।

मोहंती ने यह दावा भी किया कि वह कोविड-19 महामारी के दौरान जरूरतमंद लोगों को भोजन एवं अन्य जरूरी चीजें वितरित कर रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\