एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस के 975 नए मामले, 25 मरीजों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्यप्रदेश में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 975 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही प्रदेश में इस वायरस से अब तक संक्रमित मिले लोगों की कुल संख्या 1,62,178 तक पहुंच गयी।

देश की खबरें | मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस के 975 नए मामले, 25 मरीजों की मौत
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

भोपाल, 20 अक्टूबर मध्यप्रदेश में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 975 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही प्रदेश में इस वायरस से अब तक संक्रमित मिले लोगों की कुल संख्या 1,62,178 तक पहुंच गयी।

राज्य में पिछले 24 घंटों में इस बीमारी से 25 और व्यक्तियों की मौत की पुष्टि हुई है, जिससे मरने वालों की संख्या 2,811 हो गयी है।

यह भी पढ़े | महाराष्ट्र में कोरोना के 8151 नए केस, राज्य में पीड़ितों की संख्या बढ़कर 16,09,516 हुई: 20 अक्टूबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

मध्य प्रदेश के एक स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया, ‘‘पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में कोरोना वायरस के संक्रमण से भोपाल में पांच, इंदौर में तीन, सागर, राजगढ़ व विदिशा में दो-दो, ग्वालियर, खरगोर, धार, शहडोल, सतना, दमोह, मंदसौर, अनूपपुर, हरदा, श्योपुर एवं डिण्डोरी में एक-एक मरीज की मौत की पुष्टि हुई है।’’

उन्होंने बताया, ‘‘राज्य में अब तक कोरोना वायरस से सबसे अधिक 662 मौतें इंदौर में हुई हैं, जबकि भोपाल में 456, उज्जैन में 97, सागर में 119, जबलपुर में 194 एवं ग्वालियर में 154 लोगों की मौत हुई हैं। बाकी मौतें अन्य जिलों में हुई हैं।’’

यह भी पढ़े | Gorakhpur-Kolkata Puja Special Train Derailed: बिहार में गोरखपुर-कोलकाता पूजा स्पेशल ट्रेन के 2 डिब्बे पटरी से उतरे.

अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में मंगलवार को कोविड-19 के 226 नये मामले इंदौर जिले में आये हैं, जबकि भोपाल में 158, जबलपुर में 69 एवं ग्वालियर में 48 नये मामले आये।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में कुल 1,62,178 संक्रमितों में से अब तक 1,46,860 मरीज स्वस्थ होकर घर चले गये हैं और 12,507 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है।

उन्होंने कहा कि मंगलवार को 1,439 रोगियों को ठीक होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई।

दिमो

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 20, 2020 09:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).