देश की खबरें | कर्नाटक में कोरोना वायरस संक्रमण के 9,746 नए मामले, 128 और मरीजों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 9,746 नए मामले सामने आए और इस महामारी से 128 और मरीजों की मौत हो गई।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

बेंगलुरु, पांच सितंबर कर्नाटक में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 9,746 नए मामले सामने आए और इस महामारी से 128 और मरीजों की मौत हो गई।

इसके बाद संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 3,89,232 हो गई और मृतकों की संख्या 6,298 पर पहुंच गई।

यह भी पढ़े | Radio Announcer Ameen Sayani Dies Fake News: रेडियो एनाउंसर अमीन सयानी की निधन को बेटे ने बताया गलत, कहा वे बिल्कुल ठीक हैं, सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी खबर.

स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।

दिन भर में कोविड-19 के 9,102 मरीज ठीक हो गए और उन्हें अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई।

यह भी पढ़े | Chennai Suburban Train Services: 7 सितंबर से फिर से शुरू होगी चेन्नई उपनगरीय ट्रेन सेवा? दक्षिणी रेलवे की तरफ से आधिकारिक पुष्टि बाकी.

संक्रमण के नए मामलों में से 3,093 मामले बेंगलुरु (शहरी) से सामने आए।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, पांच सितंबर की शाम तक राज्य में संक्रमण के कुल 3,89,232 मामले सामने आ चुके थे।

बुलेटिन के अनुसार, अब तक कोविड-19 के 6,298 मरीज अपनी जान गंवा चुके हैं और 2,83,298 मरीज ठीक हो चुके हैं।

बुलेटिन में कहा गया कि कर्नाटक में अभी 99,617 मरीजों का इलाज चल रहा है जिनमें से 769 मरीज आईसीयू में हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी