देश की खबरें | दिल्ली में कोविड-19 के 94 नए मामले, छह और लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को कोविड-19 के 94 नये मामले सामने आए और इस बीमारी से छह लोगों की मौत हुई। स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन में यह जानकारी दी गई।

नयी दिल्ली, 30 जून राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को कोविड-19 के 94 नये मामले सामने आए और इस बीमारी से छह लोगों की मौत हुई। स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन में यह जानकारी दी गई।

बुलेटिन में कहा गया कि शहर में संक्रमण की दर 0.12 प्रतिशत है। बुलेटिन में बताया गया कि एक बार फिर शहर में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के नए मामलों की संख्या से संक्रमण मुक्त होने वाले लोगों की संख्या अधिक रही। दिल्ली में मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 101 मामले दर्ज किए गए थे और संक्रमण दर 0.15 प्रतिशत था। वहीं, बीमारी से चार मरीजों की मौत हुई थी।

नए मामले सामने आने के बाद शहर में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 14,34,188 हो गई। वहीं अब तक संक्रमण से 24,977 लोगों की मौत हो चुकी है। यहां मृत्यु दर 1.74 फीसदी है।

सोमवार को शहर में 59 नए मामले सामने आए थे, जो कि इस साल दैनिक मामलों की सबसे कम संख्या थी। वहीं, दो लोगों की मौत हुई थी। रविवार को दिल्ली में 89 मामले सामने आए थे और चार लोगों की मौत हुई थी। संक्रमण दर 0.12 प्रतिशत दर्ज की गयी थी।

संक्रमण दर अप्रैल के अंतिम सप्ताह में बढ़कर 36 प्रतिशत तक पहुंच गयी थी, लेकिन अब वह गिरकर 0.20 प्रतिशत है। शहर में 19 अप्रैल के बाद से दैनिक मामलों और मौतों की संख्या में वृद्धि हुई थी। आधिकारिक आंकड़े के अनुसार 20 अप्रैल को 28,000 से ज्यादा नए मामले सामने आए थे और 277 लोगों की मौत हुई थी। वहीं तीन मई को 448 लोगों की मौत हुई थी।

बुलेटिन में बताया गया कि पिछले 24 घंटे में कुल 79,935 नमूनों की जांच हुई। मंगलवार को उपचाराधीन मामलों की संख्या घटकर 1,379 हो गई। अब तक 14,07,832 मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।

पिछले 24 घंटे में 2,03,158 लोगों को कोविड-19 रोधी टीके की खुराक दी गई है। इनमें से 37,369 लोगों को दूसरी खुराक दी गई गई है। राष्ट्रीय राजधानी में अब तक 77,53,986 लोगों को टीके की खुराक दी गई है, जिनमें से 17,81,369 लोगों को दोनों खुराक मिल चुकी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 257 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Prediction: अहम मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया महिला को हराकर सीरीज बराबर करना चाहेगी भारत महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Weather Update: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

Australia Women vs India Women, 2nd ODI 2026 Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरा वनडे? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

\