एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | उप्र में कोरोना वायरस से 94 और लोगों की मौत, 7042 नए मरीज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे के दौरान कोविड-19 संक्रमित 94 और लोगों की मौत हो गई तथा 7042 नए मरीजों में इस संक्रमण की पुष्टि हुई।

देश की खबरें | उप्र में कोरोना वायरस से 94 और लोगों की मौत, 7042 नए मरीज
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

लखनऊ, 10 सितम्बर उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटे के दौरान कोविड-19 संक्रमित 94 और लोगों की मौत हो गई तथा 7042 नए मरीजों में इस संक्रमण की पुष्टि हुई।

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटे के दौरान सबसे ज्यादा 11 मौतें राजधानी लखनऊ में हुई हैं। इसके अलावा कानपुर नगर में आठ, गोरखपुर में छह, मेरठ और पीलीभीत में पांच-पांच, प्रयागराज, वाराणसी, सहारनपुर और मुजफ्फरनगर में चार-चार, मुरादाबाद, रामपुर तथा बहराइच में तीन-तीन, अलीगढ़़, देवरिया, अयोध्या, शाहजहांपुर, आजमगढ़़, लखीमपुर-खीरी, बस्ती, रायबरेली और औरैया में दो-दो जबकि बाराबंकी, बलिया, महाराजगंज, गाजीपुर, गोंडा, सीतापुर, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, मैनपुरी, बदायूं, कन्नौज, संभल, फर्रुखाबाद, अंबेडकर नगर, चित्रकूट और महोबा में कोविड-19 संक्रमित एक-एक व्यक्ति की मौत हुई।

यह भी पढ़े | Gujarat: अरावली जिले में मर चुका मजदूर लौटा घर, पुलिस ने भाईयों को बनाया था उसकी हत्या का आरोपी- इंस्पेक्टर सस्पेंड.

राज्य में पिछले 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के 7042 नये मामले सामने आये। इनमें सबसे ज्यादा 917 मामले राजधानी लखनऊ में सामने आए हैं। इसके अलावा प्रयागराज में 496, कानपुर नगर में 427, गोरखपुर में 381, गौतम बुध नगर में 251 और मेरठ में 206 नए मरीजों का पता लगा है।

प्रदेश में अब तक कोविड-19 संक्रमण के 292029 मामले सामने आए हैं जिनमें से 221506 मरीज पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। राज्य में इस वक्त 66317 मरीजों का विभिन्न कोविड-19 अस्पतालों में इलाज किया जा रहा है।

यह भी पढ़े | मध्य प्रदेश में कोरोना के 2,187 नए केस, 21 की मौत: 10 सितंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

इस बीच, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि राज्य सरकार ने अब निजी प्रयोगशालाओं में कोविड-19 की जांच कराने के शुल्क में कमी कर दी है अब जांच कराने के लिए लोगों को ढाई हजार रुपए के बजाय 1600 रुपए देने होंगे।

उन्होंने कहा कि 1600 रुपए से ज्यादा धन लेने वाली प्रयोगशालाओं के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 10, 2020 09:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).