देश की खबरें | पंजाब में कोरोना वायरस के 930 नए मरीज, 29 और की मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब में बृहस्पतिवार को 930 लोगों के नमूनों में कोरोना वायरस का संक्रमण पाया गया है जबकि 29 और संक्रमितों ने दम तोड़ दिया है।
चंडीगढ़, आठ अक्टूबर पंजाब में बृहस्पतिवार को 930 लोगों के नमूनों में कोरोना वायरस का संक्रमण पाया गया है जबकि 29 और संक्रमितों ने दम तोड़ दिया है।
स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि राज्य में कुल मामले 1,21,716 हो गए हैं जबकि मृतक संख्या 3741 पहुंच गई है।
फरीदकोट में पांच, गुरदासपुर और जालंधर में तीन-तीन, बरनाला, फिरोजपुर, कपूरथला, लुधियाना, पटियाला और रूपनगर में दो-दो और अमृतसर, फतेहगढ़ साहिब, फाजिल्का, मानसा, पठानकोट तथा तरनतारन में एक-एक संक्रमित की मौत हुई है।
मोहाली से 155, जालंधर से 122 अमृतसर से 100 और लुधियाना से 89 मामले आए हैं।
विभाग के मुताबिक, राज्य में 10,775 मरीज संक्रमण का इलाज करा रहे हैं।
बृहस्पतिवार को ठीक होने के बाद 1615 मरीजों को अस्पतालों से छुट्टी दी गई है। संक्रमण से ठीक होने वाले लोगों का आंकड़ा 1,07,200 पहुंच गया है।
उसमें बताया गया है कि 42 मरीजों की हालत नाजुक है और वे वेंटिलेटर पर हैं जबकि 228 मरीजों को ऑक्सीजन दी जा रही है।
जांच के लिए कुल 20,53,875 नमूने इकट्ठा किए गए हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 08, 2020 10:09 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

