एजेंसी न्यूज

दिल्ली की 90 प्रतिशत आबादी को कोविड रोधी टीके की दूसरी खुराक दी जा चुकी है: मनीष सिसोदिया

दिल्ली में सौ प्रतिशत आबादी को कोविड-19 रोधी टीके की पहली खुराक मिल चुकी है और 90 प्रतिशत लोगों को दूसरी खुराक दी जा चुकी है।

दिल्ली की 90 प्रतिशत आबादी को कोविड रोधी टीके की दूसरी खुराक दी जा चुकी है: मनीष सिसोदिया
दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया (Photo : ANI)

नयी दिल्ली, 25 मार्च : दिल्ली में सौ प्रतिशत आबादी को कोविड-19 रोधी टीके की पहली खुराक मिल चुकी है और 90 प्रतिशत लोगों को दूसरी खुराक दी जा चुकी है. उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने शुक्रवार को विधानसभा में यह जानकारी दी. सिसोदिया के पास वित्त विभाग का कार्यभार भी है.

उन्होंने सदन में 2021-22 के लिए दिल्ली सरकार के ‘आउटकम’ बजट की स्थिति रिपोर्ट पेश की. उन्होंने कहा, “प्रतिदिन मोहल्ला क्लिनिक में 60 हजार मरीजों की जांच की जा रही है. यह भी पढ़ें : Jharkhand: साहिबगंज-मनिहारी के बीच गंगा नदी में डूबा मालवाहक जहाज, 8-10 लोग लापता

सरकार द्वारा कराए गए सर्वेक्षण के मुताबिक, 90 प्रतिशत लोग इससे संतुष्ट हैं. दिल्ली के सरकारी अस्पतालों में दी जाने वाली सेवाओं से कुल 77 प्रतिशत लोग संतुष्ट हैं.”

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 25, 2022 01:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).