एजेंसी न्यूज

Black Fungus: महाराष्ट्र में कोरोना के बाद गहराया Mucormycosis का संकट, राज्य में अब तक 90 लोगों की मौत

महाराष्ट्र में म्यूकरमाइकोसिस से अब तक 90 लोगों की मौत हो चुकी है. प्रदेश के जन स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने बुधवार को इसकी जानकारी दी. ब्लैक फंगस के नाम से कुख्यात म्यूकरमाइकोसिस के मामले पिछले साल कोरोना वायरस संक्रमण की शुरूआत के बाद से आने शुरू हुये हैं .

Black Fungus: महाराष्ट्र में कोरोना के बाद गहराया Mucormycosis का संकट, राज्य में अब तक 90 लोगों की मौत
कोरोना से जंग (Photo Credits: PTI)

मुंबई: महाराष्ट्र (Maharashtra में म्यूकरमाइकोसिस से अब तक 90 लोगों की मौत हो चुकी है . प्रदेश के जन स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने बुधवार को इसकी जानकारी दी. ब्लैक फंगस (Black Fungus) के नाम से कुख्यात म्यूकरमाइकोसिस (Mucormycosis) के मामले पिछले साल कोरोना वायरस संक्रमण की शुरूआत के बाद से आने शुरू हुये हैं. हालांकि, मंत्री ने इसका समय नहीं बताया.

उन्होंने कोविड-19 मरीजों के इलाज के दौरान स्टेरॉयड के अंधाधुंध इस्तेमाल के प्रति भी चेताया. उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ''महाराष्ट्र में अब तक म्यूकरमाइकोसिस से 90 लोगों की मौत हो चुकी है । यह गंभीर है....इसे हल्के में नहीं लेना चाहिये. यह  भी पढ़े: Mucormycosis: कोरोना से ठीक होने के बाद ‘म्यूकोरमाइकोसिस’ का शिकार हो रहे लोग, महाराष्ट्र और गुजरात में कहर

मंत्री ने कहा, ''कोविड—19 मरीज के इलाज में स्टेरॉयड के अंधाधुंध इस्तेमाल से बचना चाहिये. टोपे ने कहा कि गंभीर मधुमेह और प्रतिरक्षा प्रणाली के दमन जैसे कारकों से भी लोग इस संक्रमण की चपेट में आ जाते हैं.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 19, 2021 09:25 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).