देश की खबरें | पंजाब में कोरोना वायरस से 894 और लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि, 29 और ने गंवाई जान
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब में बुधवार को 894 और लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि होने के साथ ही राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 19,856 हो गई है।
चंडीगढ़, पांच अगस्त पंजाब में बुधवार को 894 और लोगों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि होने के साथ ही राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 19,856 हो गई है।
वहीं इस अवधि में 29 कोविड-19 मरीजों की मौत हो गई। राज्य में अबतक कोरोना वायरस के संक्रमण से कुल 491 लोगों की मौत हो चुकी है।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के मुताबिक बुधवार को जिन 29 लोगों की मौत हुई उनमें लुधियाना के नौ, पटियाला के पांच, जालंधर के चार, गुरदासपुर के तीन, संगरुर के दो और अमृतसर-फरीदकोट-फिरोजपुर-मनसा-कपूरथला- रूपनगर का एक-एक मरीज शामिल है।
बुलेटिन के मुताबिक, बुधवार को आए 894 नये मामलों में लुधियाना के 303, पटियाला के 185, जालंधर के 101, अमृतसर के 53, बरनाला के 33, बठिंडा के 29 और मोहाली के 27 मरीज शामिल हैं।
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक इस अवधिक में 452 मरीजों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दी गई जिन्हें मिलाकर अबतक 12,943 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।
बुलेटिन के अनुसार, राज्य में इस समय 6,422 मरीज उपचाराधीन हैं जिनमें से दो की हालत गंभीर है और उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है। वहीं 148 मरीजों को ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है।
स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि अबतक 6,22,127 नमूनों की जांच पंजाब में की गई है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 05, 2020 09:57 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

