एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | लद्दाख में कोरोना वायरस संक्रमण के 89 नए मामले, एक और मरीज की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्र शासित क्षेत्र लद्दाख में कोविड-19 से एक और मरीज की मौत हो गई और संक्रमण के 89 नए मामले सामने आए।

देश की खबरें | लद्दाख में कोरोना वायरस संक्रमण के 89 नए मामले, एक और मरीज की मौत
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

लेह, 16 अक्टूबर केंद्र शासित क्षेत्र लद्दाख में कोविड-19 से एक और मरीज की मौत हो गई और संक्रमण के 89 नए मामले सामने आए।

इसके साथ ही संक्रमण के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 5,393 हो गई और मृतकों की संख्या 89 पर पहुंच गई।

यह भी पढ़े | मध्य प्रदेश में आज कोविड-19 के 1,352 नए मामले आए सामने, संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,57,936 हुई, अब तक 2,735 लोगों की मौत: 16 अक्टूबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

शुक्रवार को एक आधिकारिक बुलेटिन में यह जानकारी दी गई।

स्वास्थ्य सेवा निदेशालय की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार अब तक कोविड-19 से लेह जिले में 27 और कारगिल में 38 मरीजों की मौत हो चुकी है।

यह भी पढ़े | Gang Raped in Jharkhand: झारखंड में 7 दिनों के भीतर दूसरी नाबालिग लड़की की गैंगरेप के बाद हत्या.

इस बीच 49 और मरीज ठीक हो गए जिसके बाद ठीक होने वाले लोगों की संख्या 4,254 पर पहुंच गई।

बुलेटिन के अनुसार संघ शासित क्षेत्र में अभी कोविड-19 के 1,018 मरीज उपचाराधीन हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 16, 2020 09:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).