देश की खबरें | मेघालय में 87 वर्षीय वृद्ध व्यक्ति ने कोविड-19 को दी मात

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मेघालय में 87 वर्षीय एक वृद्ध व्यक्ति कोविड-19 को मात देते हुए इस रोग से उबर गया, जिसके बाद उसे शनिवार को सरकारी अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

शिलांग, 24 अक्टूबर मेघालय में 87 वर्षीय एक वृद्ध व्यक्ति कोविड-19 को मात देते हुए इस रोग से उबर गया, जिसके बाद उसे शनिवार को सरकारी अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

अधिकारियों ने बताया कि बुजुर्ग व्यक्ति को कोरोना वायरस से संक्रमित होने के बाद पूर्वोत्तर इंदिरा गांधी क्षेत्रीय स्वास्थ्य एवं आयुर्विज्ञान संस्थान (एनईआईजीआरआईएचएमएस) में पिछले महीने भर्ती किया गया था। उन्होंने बताया कि वृद्ध व्यक्ति को बुखार, सांस लेने में समस्या, शरीर में ऑक्सीजन की कमी आदि की शिकायत थी।

यह भी पढ़े | दिल्ली सरकार के डेंगू विरोधी अभियान ‘10 हफ्ते, 10 बजे, 10 मिनट’ के 8वें सप्ताह से जुड़ेंगे सिंगर शंकर महादेवन.

संस्थान के प्रवक्ता कॉर्नरस्टोन वॉन ने बताया कि मरीज का इलाज कोविड-19 गहन चिकित्सा शाखा (आईसीयू) में वेंटिलेटर की सहायता से किया गया और चूंकि उन्हें ऑक्सीजन की अधिक जरूरत थी, इसलिए प्लाज्मा पद्धति से भी उनका इलाज किया गया।

उन्होंने बताया कि मरीज के स्वास्थ्य में धीरे-धीरे सुधार हुआ और अंतत: 17 अक्टूबर को उनकी कोविड-19 जांच रिपोर्ट निगेटिव आई।

यह भी पढ़े | Bihar Elections ABP-CVoter Opinion Poll 2020: बिहार में NDA फिर मारेगी बाजी, महागठबंधन को लगेगा झटका, चिराग पासवान की LJP भी बेहसर.

उन्होंने बताया कि इसके बाद मरीज को गैर कोविड-19 मरीज वार्ड में स्थानांतरित किया गया, जहां उनके स्वास्थ्य में और सुधार आया।

वॉन ने कहा, ‘‘कई अन्य गंभीर बीमारियों से ग्रसित इस बुजुर्ग व्यक्ति का कोविड-19 को मात देना उत्साहवर्धक है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\