देश

दिल्ली सरकार के डेंगू विरोधी अभियान ‘10 हफ्ते, 10 बजे, 10 मिनट’ के 8वें सप्ताह से जुड़ेंगे सिंगर शंकर महादेवन

दिल्ली सरकार (Delhi Govt) द्वारा चलाए जा रहे 1‘0 हफ्ते, 10 बजे, 10 मिनट‘ डेंगू विरोधी अभियान के आठवे सप्ताह प्रख्यात गायक शंकर महादेवन जैसी मशहूर हस्तियों का समर्थन मिला है.

दिल्ली सरकार के  डेंगू विरोधी अभियान ‘10 हफ्ते, 10 बजे, 10 मिनट’ के 8वें सप्ताह से जुड़ेंगे सिंगर  शंकर महादेवन
गायक शंकर महादेवन (Photo Credits Facebook)

दिल्ली सरकार (Delhi Govt) द्वारा चलाए जा रहे 1‘0 हफ्ते, 10 बजे, 10 मिनट‘ डेंगू विरोधी अभियान के आठवे सप्ताह प्रख्यात गायक शंकर महादेवन जैसी मशहूर हस्तियों का समर्थन मिला है. यह प्रख्यात हस्तियां दिल्ली के निवासियों को डेंगू की रोकथाम से संबंधित दिशा-निर्देशों का पालन करने के लिए प्रोत्साहित करेंगी जैसे- लोगों को मच्छरों के प्रजनन रोकने के लिए अपने घर और आसपास जमा पानी का निरीक्षण करके उसे साफ करने, उस जमा पानी को बदलने या तेल-पेट्रोल डालने के लिए प्रोत्साहित करेंगी.

पिछले साल दिग्गज क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग और अन्य प्रमुख हस्तियों के सहयोग और समर्थन से दिल्ली सरकार के ‘10 हफ्ते, 10 बजे, 10 मिनट अभियान को एक बड़ी सफलता मिली थी.  इस बार भी मशहूर हस्तियां और सोशल मीडिया पर प्रभाव रखने वाले लोग इस अभियान के तहत मच्छरों के पनपने से रोकने के लिए अपने विचार रिकॉर्ड करके और विभिन्न माध्यमों के जरिए लोगों से साझा करके अभियान से जुड़ेंगे. अरविंद केजरीवाल ने भी कहा था कि सभी दिल्ली वासियों के सामूहिक प्रयासों से हमें डेंगू के मच्छरों के प्रजनन को रोकना होगा और डेंगू से अपने परिवार और पूरी दिल्ली की रक्षा करनी होगी.  यह भी पढ़े: CM अरविंद केजरीवाल ने शुरू किया दिल्ली सरकार का डेंगू निरोधक अभियान, हर रविवार को जारी रहेगा यह कैम्पिंग

सीएम अरविंद केजरीवाल ने पिछले सप्ताह कारोबारियों और व्यापारियों को डेंगू मच्छरों को प्रजनन से रोकने के लिए अपनी दुकान और उसके आसपास जमा पानी का निरीक्षण करने के लिए प्रोत्साहित किया था। उन्होंने ट्वीट किया था कि डेंगू के खिलाफ लड़ाई में इस बार दिल्ली के हमारे व्यापारी भाइयों ने भी बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया और अपनी-अपनी दुकानों पर चेकिंग कर रूके हुए पानी को बदला। ऐसा कर वे खुद को और अपने ग्राहकों को भी डेंगू से बचा रहे हैं.  दिल्ली इस बार फिर ‘10 हफ्ते, 10 बजे, 10 मिनट’ अभियान के जरिए डेंगू को हरा रही है.

*डेंगू हेल्पलाइन-*

इस वर्ष दिल्ली सरकार ने लोगों की सहायता के लिए डेंगू हेल्पलाइन 01123300012 और व्हाट्सएप हेल्पलाइन- 8595920530 शुरू की है

*हर रविवार को ‘10 हफ्ते, 10 बजे, 10 मिनट’ अभियान के तहत यह करें

- घर में एकत्रित साफ जमा (स्थिर) पानी को बदलें

- डेंगू का मच्छर साफ स्थिर पानी में पनपता है। बर्तन, कूलर, एसी, टाॅयर, फूलदान आदि में जमा पानी को हर हफ्ते खाली या बदल देना चाहिए.

- जमा पानी में तेल/पेट्रोल डालें, जिससे पानी पर छोटी परत बन जाए

- पानी की टंकी को हमेशा ढक्कन से ढंक कर रखें

- दिल्ली के लोग अपने घरों का निरीक्षण करने के बाद अपने 10 दोस्तों को फोन करके अभियान में भाग लेने के लिए प्रेरित करें। सभी के सहयोग से दिल्ली से डेंगू को खत्म किया जा सकता है.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 24, 2020 07:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).