कोरोना वायरस से पाक परेशान: 869 नए मामले आए सामने, कुल संक्रमित लोगों का आंकड़ा कर देगा हैरान
पाकिस्तान में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 869 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमित लोगों की संख्या बढ़ कर 8,348 हो गई. इमरान खान ने ट्वीट कर आरोप लगाया कि भारत सरकार कोविड-19 पर अपनी नीतियों की आलोचना से ध्यान भटकाने के लिये मुसलमानों को निशाना बना रही है.
इस्लामाबाद: पाकिस्तान (Pakistan) में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 869 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमित लोगों की संख्या बढ़ कर 8,348 हो गई. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. अधिकारियों के मुताबिक, सर्वाधिक प्रभावित पंजाब (Punjab) प्रांत में अब तक 3,822, सिंध में 2,537, खैबर-पख्तूनख्वा में 1,137, बलूचिस्तान में 376, गिलगित-बाल्टिस्तान में 257, इस्लामाबाद में 171 और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में 48 मामले सामने आए हैं.''
रविवार को नौ मरीजों की मौत के साथ मृतकों की संख्या 168 तक पहुंच गई. राष्ट्रीय स्वास्थ्य सेवा मंत्रालय ने कहा कि सिंध प्रांत में एक ही दिन में सबसे अधिक आठ लोगों की मौत हुई है. मंत्रालय की वेबसाइट पर जारी आंकड़ों के अनुसार, पाकिस्तान में बीते 24 घंटे में 7,847 लोगों समेत अब तक 98,522 लोगों की जांच की जा चुकी है. साथ ही अब तक 1,868 लोग स्वस्थ हो चुके हैं.
यह भी पढ़ें: पाकिस्तान में कोरोना वायरस संक्रमण के 514 नए मामले सामने आए, कुल 7,993 लोग संक्रमित
वहीं, प्रधानमंत्री इमरान खान (Imran Khan) ने रविवार को ट्वीट कर आरोप लगाया कि भारत सरकार कोविड-19 पर अपनी नीतियों की आलोचना से ध्यान भटकाने के लिये मुसलमानों को निशाना बना रही है. अधिकारियों के अनुसार पाकिस्तान, कुछ विदेशी उड़ान सेवाओं को विदेश में फंसे 40 हजार पाकिस्तानी नागरिकों को वतन वापस लाने की अनुमति देगा.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 20, 2020 01:25 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

