नोएडा, 18 जुलाई उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जनपद में शनिवार को कोविड-19 से और 84 लोगों के संक्रमित पाये जाने से जिले में इस महामारी के मरीजों की संख्या चार हजार को पार कर गई है ।
जिला निगरानी अधिकारी डॉक्टर मनोज कश्यप ने बताया कि शनिवार सुबह तक आयी कोविड-19 की जांच रिपोर्ट के अनुसार गौतम बुद्ध नगर जनपद में और 84 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। उन्होंने बताया कि इनको मिलाकर जनपद में अब तक 4,024 लोग कोविड-19 से संक्रमित पाए जा चुके हैं।
यह भी पढ़े | मुंबई के धारावी में कोरोना के 6 नए मामले पाए गए: 18 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.
कश्यप ने बताया कि पिछले 24 घंटे के अंदर 102 मरीजों को ठीक होने पर अस्पतालों से छुट्टी दी गयी जिसके साथ ही कोविड-19 के 3,033 मरीज उपचार के बाद ठीक हो चुके हैं।
उन्होंने बताया कि 953 मरीजों का यहां विभिन्न अस्पतालों में उपचार चल रहा है। उन्होंने बताया कि जो नये मरीज शनिवार को पाए गए हैं, उन्हें यहां विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कर उपचार शुरू कर दिया गया है।
यह भी पढ़े | पश्चिम बंगाल में फिर से नहीं लग रहा है लॉकडाउन, सरकार की तरफ से दी गई सफाई.
उन्होंने बताया कि जनपद में कोविड-19 की वजह से अब 38 लोगों की मौत हो चुकी है।
उन्होंने बताया कि कोविड-19 के संक्रमण को रोकने के लिए जनपद गौतम बुद्ध नगर में 295 निषिद्ध जोन घोषित किया गया है ।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY