एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 838 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 31,000 के पार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्यप्रदेश में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 838 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही प्रदेश में इस वायरस से अब तक संक्रमित पाये गये लोगों की कुल संख्या 31,806 तक पहुंच गयी।

देश की खबरें | मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण के 838 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 31,000 के पार
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

भोपाल, 31 जुलाई मध्यप्रदेश में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 838 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही प्रदेश में इस वायरस से अब तक संक्रमित पाये गये लोगों की कुल संख्या 31,806 तक पहुंच गयी।

राज्य में पिछले 24 घंटों में इस बीमारी से 10 और व्यक्तियों की मौत की पुष्टि हुई है जिससे मरने वालों की संख्या 867 हो गयी है।

यह भी पढ़े | नोएडा के सेक्टर -11 में बहुमंजिला इमारत हुई जमीदोज, 4 को बचाया गया, कई और लोगों के फंसे होने की आशंका- राहत बचाव कार्य जारी.

मध्यप्रदेश के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में कोरोना वायरस संक्रमण से भोपाल में सात और इंदौर, छतरपुर एवं अशोकनगर में एक-एक मरीज की मौत की पुष्टि हुई है।’’

उन्होंने बताया, ‘‘राज्य में अब तक कोरोना वायरस संक्रमण से सबसे अधिक 311 मौत इंदौर में हुई है। भोपाल में 176, उज्जैन में 74, सागर में 32, जबलपुर में 27, बुरहानपुर में 24, खंडवा में 19 एवं खरगोन में 17 लोगों की मौत हुई है। बाकी मौतें अन्य जिलों में हुई हैं।’’

यह भी पढ़े | स्मार्ट इंडिया हैकथॉन के ग्रैंड फिनाले को पीएम मोदी शनिवार को करेंगे संबोधित, ट्वीट कर कही ये बात.

अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में शुक्रवार को कोविड—19 के सबसे अधिक 208 नये मामले भोपाल जिले में आये हैं, जबकि इंदौर में 112, बड़वानी में 52, जबलपुर में 48, खरगोन में 47, ग्वालियर में 39, और नीमच में 33 नये मामले आये हैं।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में कुल 31,806 संक्रमितों में से अब तक 22,271 मरीज स्वस्थ होकर घर चले गये हैं और 8,668 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है।

उन्होंने कहा कि शुक्रवार को 614 रोगियों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

अधिकारी ने बताया कि वर्तमान में राज्य में कुल 3,162 निषिद्ध क्षेत्र हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 31, 2020 09:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).