एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस के 808 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 32,000 के पार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्यप्रदेश में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 808 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही राज्य में इस वायरस से अब तक संक्रमित पाये गये लोगों की कुल संख्या 32,614 तक पहुंच गयी।

देश की खबरें | मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस के 808 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 32,000 के पार
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

भोपाल, एक अगस्त मध्यप्रदेश में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 808 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही राज्य में इस वायरस से अब तक संक्रमित पाये गये लोगों की कुल संख्या 32,614 तक पहुंच गयी।

राज्य में पिछले 24 घंटों में इस बीमारी से नौ और व्यक्तियों की मौत की पुष्टि हुई है जिससे मरने वालों की संख्या 876 हो गयी है।

यह भी पढ़े | आदिवासी महिला के साथ बलात्कार, सीआरपीएफ के तीन कर्मी निलंबित, कैंप कमांडर पर भी कार्रवाई.

मध्यप्रदेश के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में कोरोना वायरस के संक्रमण से भोपाल में पांच, जबलपुर में दो और इंदौर एवं ग्वालियर में एक-एक मरीज की मौत हुई है।’’

उन्होंने बताया, ‘‘राज्य में अब तक कोरोना वायरस से सबसे अधिक 312 मौत इन्दौर में हुई है। भोपाल में 181, उज्जैन में 74, सागर में 32, जबलपुर में 29, बुरहानपुर में 24, खंडवा में 19 एवं खरगोन में 17 लोगों की मौत हुई है। बाकी मौतें अन्य जिलों में हुई हैं।’’

यह भी पढ़े | असम: पिछले 24 घंटे में COVID-19 के 1,457 नए मामले सामने आए : 1 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में शनिवार को कोविड-19 के सबसे अधिक 156 नये मामले भोपाल जिले में आये हैं, जबकि जबलपुर में 125, इंदौर में 120, ग्वालियर में 52 और बड़वानी में 40 नये मामले आये।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में कुल 32,614 संक्रमितों में से अब तक 22,969 मरीज स्वस्थ होकर घर चले गये हैं और 8,769 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है।

उन्होंने कहा कि शनिवार को 698 रोगियों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

अधिकारी ने बताया कि वर्तमान में राज्य में कुल 3,242 निषिद्ध क्षेत्र हैं।

रावत

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 01, 2020 10:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).