देश की खबरें | केरल में कोविड-19 के 79 नये मामले; संक्रमण के मामले 2,621 हुए
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल में मंगलवार को कोविड-19 के 79 मामले सामने आए, जिससे राज्य में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 1,366 हो गई।
तिरुवनंतपुरम, 16 जून केरल में मंगलवार को कोविड-19 के 79 मामले सामने आए, जिससे राज्य में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 1,366 हो गई।
नए मामलों के साथ राज्य में अब संक्रमण के कुल मामले 2,621 हो चुके हैं।
राज्य की स्वास्थ्य मंत्री के के शैलजा ने कहा कि आज संक्रमित पाये गये लोगों में से 47 विदेश से लौटे हैं और 26 लोग अन्य राज्यों से आए हुए हैं।
मंत्री ने कहा, ‘‘संक्रमितों के संपर्क में आने से तिरुवनंतपुरम के दो और मलप्पुरम, कन्नूर और पलक्कड़ जिले के एक-एक व्यक्ति वायरस से संक्रमित हो गए।’’
यह भी पढ़े | कोविड-19 के राजस्थान में 235 नए मरीज पाए गए, 7 की मौत: 16 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.
मंत्री ने एक विज्ञप्ति में कहा, ‘‘पथनमथिट्टा का एक स्वास्थ्य कर्मी भी संक्रमित हो गया।’’
कम से कम 1,22,143 लोग निगरानी में हैं, जिनमें से 1,986 राज्य के विभिन्न अस्पतालों के पृथक वार्डों में हैं।
वर्तमान में राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण के 110 हॉट स्पॉट हैं।
इस बीच, राज्य की पुलिस ने कहा कि लॉकडाउन नियमों के उल्लंघन के लिए 773 लोगों के खिलाफ मामले दर्ज किए गए हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 16, 2020 09:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

