देश की खबरें | क्षेत्रीय हवाई संपर्क योजना उड़ान के तहत 78 अतिरिक्त मार्गो को मिली मंजूरी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. नागर विमानन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने मंगलवार को कहा कि क्षेत्रीय संपर्क योजना उड़ान के चौथे दौर में कुल 78 अतिरिक्त मार्गों को शामिल किया जाएगा।
नयी दिल्ली, 25 अगस्त नागर विमानन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने मंगलवार को कहा कि क्षेत्रीय संपर्क योजना उड़ान के चौथे दौर में कुल 78 अतिरिक्त मार्गों को शामिल किया जाएगा।
उड़ान योजना के तहत, चुनी गयी विमानन कंपनियों को केंद्र और राज्य सरकारों तथा हवाईअड्डा संचालकों की ओर से वित्तीय प्रोत्साहन दिया जाता है ताकि वे ऐसे हवाई अड्डों से परिचालन कर सकें जहां यात्रियों की संख्या कम है तथा वे हवाई किराए को भी किफायती रख सकें।
पुरी ने ट्वीट कर कहा, "उड़ान 4.0 शुरू होने के लिए तैयार है। अभी 78 अतिरिक्त मार्गों को मंजूरी दी गयी है और इसके साथ ही स्वीकृत मार्गों की कुल संख्या 766 हो गयी है।"
उन्होंने कहा कि 18 छोटे तथा कम प्रयोग वाले हवाई अड्डे दिल्ली, कोलकाता, कोच्चि जैसे मेट्रो शहरों से जुड़ेंगे।
मोदी सरकार ने क्षेत्रीय वायु संपर्क को बेहतर बनाने के लिए 2016 में उड़ान योजना शुरू की थी।
उन्होंने यह भी कहा कि बिलासपुर-भोपाल मार्ग एलायंस एयर को दिया गया है और इस मार्ग पर सेवाएं शीघ्र ही शुरू होंगी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 25, 2020 08:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

