देश की खबरें | गौतमबुद्ध नगर में कोविड-19 के 76 नये मामले सामने आये

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जनपद गौतमबुद्ध नगर में सोमवार को आयी कोविड-19 की जांच रिपोर्ट में 76 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए। जनपद में अब तक कोरोना वायरस के संक्रमण की वजह से मरने वाले लोगों की संख्या 12 हो चुकी है।

जियो

नोएडा, 15 जून जनपद गौतमबुद्ध नगर में सोमवार को आयी कोविड-19 की जांच रिपोर्ट में 76 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए। जनपद में अब तक कोरोना वायरस के संक्रमण की वजह से मरने वाले लोगों की संख्या 12 हो चुकी है।

जिला निगरानी अधिकारी डा. सुनील दोहरे ने बताया कि सोमवार को कोविड-19 कि आई जांच रिपोर्ट में 76 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। अब जनपद में कोविड-19 से संक्रमित कुल मरीजों की संख्या 1011 हो गई है।

यह भी पढ़े | दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने ड्रग तस्करी के आरोप में डेढ़ साल से फरार आरोपी को किया गिरफ्तार: 15 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने बताया कि कोरोना वायरस के संक्रमण की वजह से अबतक जनपद में 12 लोगों की मौत हो चुकी है। अब तक 510 लोग उपचार के दौरान ठीक होकर घर जा चुके हैं। जबकि 489 मरीज यहां के विभिन्न अस्पतालों में उपचाराधीन हैं।

उन्होंने बताया कि अब तक 14,376 लोगों की जांच कोविड-19 के लिए की गई है, जिनमें 12,445 लोगों की रिपोर्ट नेगेटिव आई है, जबकि 1011 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्होंने बताया की 792 लोगों की रिपोर्ट आनी बाकी है।

यह भी पढ़े | राहुल गांधी का तंज, कहा- लॉकडाउन ने साबित किया है, अनाड़ीपन अहंकार है.

उन्होंने बताया कि आज कोविड-19 से संक्रमित पाए गए सभी मरीजों को यहां के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती करके, उनका उपचार शुरू कर दिया गया है।

जिला निगरानी अधिकारी ने बताया कि जनपद के कई संवेदनशील जगहों पर स्वास्थ्य विभाग ने स्वास्थ्य शिविर लगाया है। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य शिविर लगाकर निगरानी टीम लोगों की स्क्रीनिंग कर रही है, तथा कोरोना वायरस के लक्षण दिखाई देने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

\