देश की खबरें | भारत में कोविड के 7,584 नए मामले सामने आए, 24 मरीजों की मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारत में कोविड-19 के एक दिन में 7,584 नए मामले सामने आने से संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 4,32,05,106 हो गयी जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 36,267 पर पहुंच गयी है।
नयी दिल्ली, 10 जून भारत में कोविड-19 के एक दिन में 7,584 नए मामले सामने आने से संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 4,32,05,106 हो गयी जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 36,267 पर पहुंच गयी है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सुबह आठ बजे तक अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, 24 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 5,24,747 हो गयी है। उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 3,769 की वृद्धि हुई है और यह संक्रमण के कुल मामलों का 0.08 प्रतिशत है जबकि कोविड-19 से स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 98.70 प्रतिशत है।
आंकड़ों के अनुसार, संक्रमण की दैनिक दर 2.26 प्रतिशत दर्ज की गयी जबकि साप्ताहिक संक्रमण दर 1.50 प्रतिशत दर्ज की गयी। इस बीमारी से उबरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 4,26,44,092 हो गयी है जबकि मृत्यु दर 1.21 प्रतिशत है। देशव्यापी कोविड-19 रोधी टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक 194.76 करोड़ खुराकें दी गयी है।
गौरतलब है कि देश में सात अगस्त 2020 को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त 2020 को 30 लाख और पांच सितंबर 2020 को 40 लाख से अधिक हो गई थी। संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर 2020 को 50 लाख, 28 सितंबर 2020 को 60 लाख, 11 अक्टूबर 2020 को 70 लाख, 29 अक्टूबर 2020 को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए थे।
देश में 19 दिसंबर 2020 को ये मामले एक करोड़ से अधिक हो गए थे। पिछले साल चार मई को संक्रमितों की संख्या दो करोड़ और 23 जून 2021 को तीन करोड़ के पार पहुंच गई थी।
स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि अब तक जिन लोगों की कोरोना वायरस के संक्रमण से मौत हुई है, उनमें से 70 प्रतिशत से अधिक को अन्य बीमारियां भी थीं।
आंकड़ों के अनुसार इस बीमारी के कारण जान गंवाने वाले 24 मरीजों में 17 केरल से हैं जबकि दिल्ली और राजस्थान में दो-दो मरीजों की मौत हो गयी। महाराष्ट्र, सिक्किम और उत्तर प्रदेश में एक-एक मरीज की मृत्यु हुई।
मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर बताया कि उसके आंकड़ों का भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के आंकड़ों के साथ मिलान किया जा रहा है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 10, 2022 10:23 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

