एजेंसी न्यूज

Mumbai COVID-19 Update: मुंबई में फिर बढ़ रहे कोरोना के मामले, पिछले 24 घंटे में 757 नए केस दर्ज किए गए

आंकड़ों के अनुसार यहां सोमवार को 204, मंगलवार को 327, बुधवार को 490, बृहस्पिवार को 602 तथा शुक्रवार को 683 नये मामले सामने आये थे. मुंबई में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़ कर 7,70,190 हो गयी है जबकि मरने वालों की तादाद 16,368 पर स्थिर है.

Mumbai COVID-19 Update: मुंबई में फिर बढ़ रहे कोरोना के मामले, पिछले 24 घंटे में 757 नए केस दर्ज किए गए
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: PTI)

मुंबई: मुंबई (Mumbai) में शनिवार को कोरोना वायरस (Coronavirus) संक्रमण के 757 नये मामले सामने आये, देश की आर्थिक राजधानी में लगातार पांचवे दिन संक्रमण के दैनिक मामलों में बढोत्तरी हुयी है. स्थानीय निकाय विभाग ने इसकी जानकारी दी. प्राप्त जानकारी के अनुसार मुंबई में आज संक्रमण के कारण किसी की भी मौत नहीं हुयी है. Mumbai में COVID-19 की बढ़ी स्पीड, बीते 24 घंटे में 757 नए केस पाए गए

आंकड़ों के अनुसार यहां सोमवार को 204, मंगलवार को 327, बुधवार को 490, बृहस्पिवार को 602 तथा शुक्रवार को 683 नये मामले सामने आये थे. मुंबई में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़ कर 7,70,190 हो गयी है जबकि मरने वालों की तादाद 16,368 पर स्थिर है.

इसमें कहा गया है कि आज 280 मरीज संक्रमण से ठीक हुये है जिसके बाद संक्रमण मुक्त होने वाले लोगों की संख्या बढ़ कर 7,47,538 हो गयी है. विभाग के अनुसार मुंबई में अब 3,703 मामले उपचाराधीन हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 25, 2021 07:40 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).