एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के 7,539 नए मामले, 198 लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 7,539 नए मामले सामने आए हैं, जिससे राज्य में संक्रमण के मामले बढ़कर 16,25,197 हो गए हैं। संक्रमण से 198 लोगों की मौत होने से मृतक संख्या 42,831 हो गई है।

देश की खबरें | महाराष्ट्र में कोरोना वायरस संक्रमण के 7,539 नए मामले, 198 लोगों की मौत
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुंबई,22अक्टूबर महाराष्ट्र में बृहस्पतिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 7,539 नए मामले सामने आए हैं, जिससे राज्य में संक्रमण के मामले बढ़कर 16,25,197 हो गए हैं। संक्रमण से 198 लोगों की मौत होने से मृतक संख्या 42,831 हो गई है।

स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

यह भी पढ़े | कर्नाटक में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 5,778 नए मामले आए सामने, संक्रमितों की संख्या बढ़कर 7,88,551 हुई, अब तक 10,770 मरीजों की मौत: 22 अक्टूबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने बताया कि पिछले 24 घंटे में 16,177 लोगों को अस्पतालों से छुट्टी दी गई है। इस प्रकार संक्रमण मुक्त होने वालों की संख्या 14,31,856 हो गई है।

उन्होंने बताया कि राज्य में संक्रमण से स्वस्थ्य होने की दर 88.10 प्रतिशत है वहीं मृत्यु दर 2.64 प्रतिशत है।

यह भी पढ़े | Festival Gifts: दिल्ली सरकार के कर्मचारियों को सौगात, डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने की छुट्टी यात्रा भत्ता के बदले नगद भुगतान और विशेष अग्रिम त्योहार पैकेज की घोषणा.

मुंबई में संक्रमण के 1,463 नए मामले सामने आए हैं जिससे संक्रमण के मामले बढ़कर 2,47,332 हो गए। वहीं 49 लोगों की मौत होने से मृतक संख्या 9,961 हो गई।

महाराष्ट्र के अमरावती जिले में संक्रमण के मामले काफी कम हुए हैं।

अधिकारियों ने कहा कि जिले में संक्रमण के 15,732 मामले हैं और दिन में एक मरीज की मौत होने से मृतक संख्या 355 हो गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 22, 2020 09:37 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).