देश की खबरें | तेलंगाना में कोरोना वायरस संक्रमण के 753 नए मामले, तीन और मरीजों की मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तेलंगाना में कोरोना वायरस संक्रमण के 753 नए मामले सामने आए तथा महामारी से तीन और मरीजों की मौत हो गई।
हैदराबाद, 28 नवंबर तेलंगाना में कोरोना वायरस संक्रमण के 753 नए मामले सामने आए तथा महामारी से तीन और मरीजों की मौत हो गई।
इसके बाद संक्रमण के कुल मामले 2.68 लाख के पार हो गए और मृतकों की संख्या 1,451 पर पहुंच गई।
सरकार की ओर से शनिवार को जारी एक बुलेटिन में दिए गए 27 नवंबर रात आठ बजे तक के आंकड़ों के अनुसार ग्रेटर हैदराबाद नगर निगम में 133, मेडचल मलकाजगिरि में 78 और रंगारेड्डी में 71 नए मामले सामने आए।
अभी राज्य में कोविड-19 के 10,637 मरीज उपचाराधीन हैं।
अब तक कुल 53.74 लाख नमूनों की जांच हो चुकी है।
तेलंगाना में कोविड-19 के मरीजों के ठीक होने की दर 95.49 प्रतिशत है जबकि संक्रमण से होने वाली मृत्यु दर 0.54 प्रतिशत है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 28, 2020 10:40 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

