रांची, नौ मार्च झारखंड की राजधानी रांची में शनिवार सुबह एक अपार्टमेंट के फ्लैट में आग लगने से 75 वर्षीय एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि उसकी शय्याग्रस्त बहन झुलस गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस के मुताबिक यह घटना चुटिया थाना क्षेत्र के सिरम टोली स्थित एक फ्लैट में हुई।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि फ्लैट में जुल्तान सुरीन और उनकी बहन जोलेन होरो (80) रह रहे थे।
पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘सुरीन अविवाहित थे और उनका कोई अन्य नहीं था। सुबह फ्लैट में आग लग गयी, जिसमें सुरीन की मौत हो गयी। ’’
हालांकि, पड़ोसी होरो को बचाने में कामयाब रहे।
पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘उन्हें एक अस्पताल में भर्ती कराया गया।’’
उन्होंने कहा कि अग्निशमन सेवा विभाग के कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया। पुलिस अधिकारी के मुताबिक आग लगने के सही कारण का अभी तक पता नहीं चल पाया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY