देश की खबरें | लेखापरीक्षा किये गए 75 प्रतिशत सरकारी स्कूलों के शौचालयों का रखरखाव स्वच्छतापूर्वक नहीं था:कैग

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) द्वारा 15 राज्यों में लेखा परीक्षा में कम से कम 75 प्रतिशत सरकारी स्कूलों के शौचालयों का रखरखाव स्वच्छतापूर्वक नहीं किया जा रहा था ।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 23 सितंबर नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) द्वारा 15 राज्यों में लेखा परीक्षा में कम से कम 75 प्रतिशत सरकारी स्कूलों के शौचालयों का रखरखाव स्वच्छतापूर्वक नहीं किया जा रहा था ।

संसद में बुधवार को पेश कैग की रिपोर्ट में कहा गया है कि, ‘‘ सर्वेक्षण के दौरान, लेखा परीक्षा में देखा गया कि 2,326 शौचालयों में से 1,812 शौचालयों में उचित रखरखाव/स्वच्छता का अभाव था। वहीं 1,812 शौचालयों में से 715 शौचालय साफ नहीं किये गए थे । 1,097 शौचालय हफ्ते में दो बार से महीने में एक बार के बीच साफ किये जा रहे थे । ’’

यह भी पढ़े | Man Swallows Tooth Brush: दांत साफ करने के दौरान शख्स निगल गया ब्रश, निकलने के लिए करना पड़ा ऑपरेशन.

रिपोर्ट के अनुसार, मानक प्रतिदिन कम से कम एक बार साफ करने का है।

रिपोर्ट में कैग ने कहा, ‘‘ अत: चयनित 75 प्रतिशत शौचालयों का रखरखाव स्वच्छतापूर्वक नहीं किया जा रहा था । ’’

यह भी पढ़े | IPL 2020: मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 49 रनों से हराया: 23 सितंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

कैग के अनुसार, शौचालयों में साबुन, बाल्टी, सफाई एजेंटों तथा कीटनाशकों की अनुपलब्धता तथा प्रवेश मार्ग की अपर्याप्त सफाई के मामले भी देखे गए ।

गौरतलब है कि शिक्षा मंत्रालय ने वर्ष 2014 में स्वच्छ विद्यालय अभियान शुरू किया था जिसका मकसद एक वर्ष के भीतर लड़कों एवं लड़कियों के लिये पृथक शौचालय स्थापित करना था ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\