एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस के 747 नए मामले, 14 मरीज की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्यप्रदेश में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 747 नए मामले सामने आए।

देश की खबरें | मध्यप्रदेश में कोरोना वायरस के 747 नए मामले, 14 मरीज की मौत
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

भोपाल, 22 जुलाई मध्यप्रदेश में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 747 नए मामले सामने आए।

प्रदेश में इस वायरस से संक्रमित पाये गये लोगों की कुल संख्या 24,842 हो गयी है।

यह भी पढ़े | India Ideas Summit: पीएम मोदी ने कहा- इज ऑफ बिजनेस की तरह, इज ऑफ लिविंग भी है जरूरी: 22 जुलाई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

राज्य में पिछले 24 घंटों में इस बीमारी से 14 और व्यक्तियों की मौत की पुष्टि हुई है जिससे मरने वालों की संख्या 770 हो गयी है।

मध्यप्रदेश के एक अधिकारी ने बताया, ‘‘पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में कोरोना वायरस के संक्रमण से भोपाल, सागर एवं सतना में दो-दो और इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, मंदसौर, बैतूल, छतरपुर, सीहोर एवं दमोह में एक-एक मरीज की मौत की पुष्टि हुई है।’’

यह भी पढ़े | Rajasthan Political Crisis: CM अशोक गहलोत ने PM मोदी को लिखा पत्र, कहा- हमारी सरकार को गिराने की हो रही है कोशिश, मेरे दल के महत्वकांक्षी नेता भी शामिल.

उन्होंने बताया, ‘‘राज्य में कोरोना वायरस से सबसे अधिक 300 मौत इन्दौर में हुई है। भोपाल में 144, उज्जैन में 71, सागर में 28, बुरहानपुर में 23, खंडवा में 19, जबलपुर में 21, खरगोन में 16, देवास में 10, मंदसौर में 10, धार में नौ और मुरैना, राजगढ़ एवं नीमच में आठ-आठ लोगों की मौत हुई है। बाकी मौतें अन्य जिलों में हुई हैं।’’

अधिकारी ने बताया कि प्रदेश में बुधवार को कोविड—19 के सबसे अधिक 157 नये मामले भोपाल जिले में आये हैं। जबकि, इंदौर में 114, ग्वालियर में 43, विदिशा एवं खरगोन से 35-35 और उज्जैन से 27 नये मामले आये।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में कुल 24,842 संक्रमितों में से अब तक 16,836 मरीज स्वस्थ होकर घर चले गये हैं और 7,236 मरीजों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है।

उन्होंने कहा कि बुधवार को 579 रोगियों को ठीक होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

अधिकारी ने बताया कि वर्तमान में राज्य में कुल 2,596 निषिद्ध क्षेत्र हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 22, 2020 09:11 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).