गुजरात में इस साल अब तक एक दिन में कोरोना के सबसे अधिक 7,410 नए मामले, 73 लोगों की मौत

गुजरात में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के सबसे ज्यादा 7,410 नए मामले सामने आए हैं जबकि पिछले 24 घंटों में संक्रमण से 73 मरीजों की मौत हो गई।

कोरोना वायरस (Photo Credits: ANI)

गांधी नगर: गुजरात (Gujarat) में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के सबसे ज्यादा 7,410 नए मामले सामने आए हैं जबकि पिछले 24 घंटों में संक्रमण से 73 मरीजों की मौत हो गई. स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार को बताया कि गुजरात में अभी तक कुल 3,67,616 लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है जबकि संक्रमण से 4,995 लोगों की मौत हुई है.

विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटों में सबसे ज्यादा 25 लोगों की मौत अहमदाबाद जिले में हुई है, वहीं राजकोट में नौ, वड़ोदरा में सात, साबरकांठा और जूनागढ़ में दो-दो तथा अमरेली, दांग और गांधीनगर में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है.राज्य में फिलहाल 39,250 लोगों का इलाज चल रहा है.

वहीं राज्य में अहमदाबाद में सबसे ज्यादा 2,491 नए मामले सामने आए हैं. यह भी पढ़े: कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच गुजरात में सभी सरकारी और निजी कॉलेज 30 अप्रैल तक बंद

जबकि कोरोना वायरस के रोकथाम के लिए सरकार की तरफ से हर संभव कदम उठाया जा रहा है. इसके बाद भी राज्य में कोरोना के मामले तेजी के साथ बढ़ रहे हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 181 रनों का टारगेट, कैमरून ग्रीन ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Live Score Update: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Live Toss And Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड