देश की खबरें | बीते 10 साल में 740 विधायक व सांसद भाजपा में शामिल हुए: झामुमो का दावा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने सोमवार को दावा किया कि बीते 10 साल में ऐसे कम से कम 740 विधायक और सांसद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हुए हैं जिनके खिलाफ केंद्र में सत्तारूढ़ दल ने प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से भ्रष्टाचार के आरोप लगाए गए थे।

रांची, 19 फरवरी झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने सोमवार को दावा किया कि बीते 10 साल में ऐसे कम से कम 740 विधायक और सांसद भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हुए हैं जिनके खिलाफ केंद्र में सत्तारूढ़ दल ने प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से भ्रष्टाचार के आरोप लगाए गए थे।

केंद्र सरकार पर हमला करते हुए झामुमो ने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा ने यह कहावत अपना ली है कि ‘मेरी बात मानो या अपना रास्ता लो’ और कहा कि झारखंड इसकी बेहतरीन मिसाल है।

पत्रकारों से बात करते हुए झामुमो महासचिव और प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने आरोप लगाया कि 2014 से 2024 तक देश ने कई अजीब चीजें देखी हैं, जिनमें क्या खाना, पहनना पढ़ना और क्या सुनना है, यह भी शामिल है।

भट्टाचार्य ने कहा, “ उनके (भाजपा के) अनुसार, विपक्ष में हर कोई भ्रष्ट है, जबकि भाजपा में हर कोई साफ-सुथरा है। उन्होंने कहा है कि जो लोग सरकार की नीतियों के खिलाफ हैं, वे देशद्रोही हैं।”

झामुमो नेता ने दावा किया, "पिछले 10 वर्ष में 740 विधायक और सांसद भाजपा में शामिल हुए हैं जिनमें से ज्यादातर कांग्रेस से हैं और इन पर भाजपा ने प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से भ्रष्टाचार के आरोप लगाए थे। ये लोग अब उनके पसंदीदा हैं।"

भाजपा पर कटाक्ष करते हुए भट्टाचार्य ने कहा कि भाजपा ने कभी ‘कांग्रेस मुक्त भारत’ का नारा दिया था और अब वह ‘कांग्रेस युक्त भाजपा’ है।

झामुमो नेता ने कहा कि भाजपा वाले कहते हैं कि उनके लिए आदिवासियों का सम्मान सर्वोच्च प्राथमिकता है जबकि वे आदिवासी मुख्यमंत्री नहीं चाहते हैं।

भट्टाचार्य ने कहा कि अगर आदिवासी मुख्यमंत्री होगा तो उसका स्थान जेल में होगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Stats And Preview: मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Key Players To Watch Out: आज मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन दिग्गज खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को हराकर वापसी करना चाहेगी मुंबई इंडियंस, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

MI vs RCB Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़ें