एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | कर्नाटक में कोरोना वायरस संक्रमण के 7339 नये मामले सामने आये, 9925 मरीज ठीक हुये

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कर्नाटक में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 7,339 नये मामले सामने आये जबकि प्रदेश में इस घातक वायरस के कारण 122 लोगों की मौत हो गयी । दूसरी ओर राज्य में 9925 मरीज ठीक हुये हैं और उन्हें अस्पतालों से छुट्टी दे दी गयी है । स्वास्थ्य विभाग ने इसकी जानकारी दी ।

देश की खबरें | कर्नाटक में कोरोना वायरस संक्रमण के 7339 नये मामले सामने आये, 9925 मरीज ठीक हुये
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

बेंगलुरू, 21 सितंबर कर्नाटक में सोमवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 7,339 नये मामले सामने आये जबकि प्रदेश में इस घातक वायरस के कारण 122 लोगों की मौत हो गयी । दूसरी ओर राज्य में 9925 मरीज ठीक हुये हैं और उन्हें अस्पतालों से छुट्टी दे दी गयी है । स्वास्थ्य विभाग ने इसकी जानकारी दी ।

विभाग ने बुलेटिन जारी कर बताया कि सोमवार को प्रदेश में 7,339 नये मामले सामने आने के साथ ही कुल संक्रमितों की संख्या बढ़ कर 5,26,876 हो गयी है । सूबे में कोविड—19 के कारण 122 लोगों की मौत होने के साथ प्रदेश में वायरस के कारण मरने वालों का आंकड़ा 8,145 पर पहुंच गया है ।

यह भी पढ़े | Farm Bills Row: कृषि बिल पर मोदी सरकार के खिलाफ कांग्रेस का राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन, 2 अक्टूबर को धरना, 10 को बड़ा आंदोलन.

विभाग के अनुसार प्रदेश में 9925 मरीज संक्रमण मुक्त हुये हैं और उन्हें अस्पतालों से छुट्टी दे दी गयी है ।

बुलेटिन में कहा गया है कि सोमवार को आये नये मामलों में से 2886 बेंगलुरू शहरी क्षेत्र में हैं ।

यह भी पढ़े | Over 1,300 posts Lying Vacant in CBI: सरकार ने लोकसभा में कहा कि सीबीआई में 1,300 से अधिक पद खाली.

इसमें कहा गया है कि प्रदेश में 21 सितंबर की शाम तक कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामले 5,26,876 हो गये हैं । इसमें से 8,145 लोगों की मौत हो चुकी है और 4,23,377 मरीज संक्रमण मुक्त हो चुके हैं ।

बुलेटिन में कहा गया है कि प्रदेश में अब भी 95,335 मरीजों का इलाज चल रहा है और 94,526 मरीज पृथक—वास में हैं और उनकी हालत स्थिर है जबकि 809 गहन चिकित्सा इकाई में हैं ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 21, 2020 08:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).