देश की खबरें | सूरत में 1.45 करोड़ रुपये कीमत का 724 किलोग्राम गांजा जब्त, छह गिरफ्तार : एनसीबी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) ने ओडिशा से ट्रक के जरिये तस्करी कर सूरत लाए गए 1.45 करोड़ रुपये मूल्य का 724 किलोग्राम गांजा जब्त किया। एनसीबी ने मादक पदार्थ की खेप लेने आए लोगों सहित छह लोगों को गिरफ्तार किया। एजेंसी के अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

अहमदाबाद, 15 जून स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) ने ओडिशा से ट्रक के जरिये तस्करी कर सूरत लाए गए 1.45 करोड़ रुपये मूल्य का 724 किलोग्राम गांजा जब्त किया। एनसीबी ने मादक पदार्थ की खेप लेने आए लोगों सहित छह लोगों को गिरफ्तार किया। एजेंसी के अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने कहा, 'निगरानी के बाद एनसीबी के एक दल ने ट्रक के साथ-साथ खेप के रिसीवर को उस समय रोका जब मादक पदार्थ की डिलीवरी (सूरत में) चल रही थी। रिसीवर सहित छह लोगों को दो वाहनों और एक लाख रुपये नकद के साथ गिरफ्तार किया गया है।''

एनसीबी ने कहा, खेप की जब्ती नशीले पदार्थों की आपूर्ति श्रृंखला और गुजरात में गांजे की तस्करी में शामिल एक प्रमुख अंतर-राज्यीय नेटवर्क को प्रभावित करेगी।

एनसीबी के एक अधिकारी ने कहा, ''हम आधिकारिक तौर पर मूल्यांकन नहीं दे सकते हैं, लेकिन जब्त किए गए मादक पदार्थों की कीमत बाज़ार में बीस हज़ार रुपये प्रति किलोग्राम हो सकती है और मौजूदा जब्त खेप की कीमत लगभग 1.45 करोड़ रुपये हो सकती है।''

जून में अब तक एनसीबी द्वारा गुजरात में प्रतिबंधित पदार्थ की जब्ती की यह तीसरी बड़ी उपलब्धि है

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से रौंदा, मनीष पांडे और रोवमैन पॉवेल ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs CSK, IPL 2026 66th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स में मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने रखा 148 रनों का टारगेट, कॉर्बिन बॉश ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

IPL Playoff Scenario 2026: मुंबई इंडियंस तय करेगी पंजाब किंग्स, चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स की किस्मत, राजस्थान रॉयल्स के लिए करो या मरो की स्थिति बरकरार