देश की खबरें | मानसून सत्र की शुरुआत से 72 घंटे पहले सांसदों से कोरोना वायरस के लिए जांच कराने का अनुरोध करेंगे : लोकसभा अध्यक्ष
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 28 अगस्त लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने शुक्रवार को कहा कि संसद के मानसून सत्र की शुरुआत से 72 घंटे पहले सांसदों से कोरोना वायरस के लिए जांच कराने का अनुरोध करेंगे ।

संसद का मानसून सत्र 14 सितंबर से शुरू होकर एक अक्तूबर तक चलने की संभावना है ।

यह भी पढ़े | Aaditya Thackeray ने महाराष्ट्र सरकार में मंत्री की बात ट्विटर प्रोफाइल से हटा दी, इस्तीफे की अटकलें हुई तेज.

बिरला ने कहा कि सांसदों के अलावा मंत्रालय के अधिकारियों, मीडिया के प्रतिनिधियों, लोकसभा और राज्यसभा सचिवालय के कर्मचारियों सहित संसद भवन परिसर में प्रवेश करने की संभावना वाले सभी लोगों सत्र शुरू होने से पहले कोरोना वायरस संबंधी जांच कराना होगा ।

कोविड-19 के मद्देनजर संसद के आगामी मानसून सत्र की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिये दोनों सदनों के अधिकारियों, स्वास्थ्य मंत्रालय, डीआरडीओ तथा अन्य एजेंसियों के अधिकारियों के साथ बैठक की । इस बैठक में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के निदेशक डा. रणदीप गुलेरिया, भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद के महानिदेशक बलराम भार्गव, स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण एवं अन्य अधिकारी मौजूद थे ।

यह भी पढ़े | जम्मू-कश्मीर: शोपियां में सुरक्षा बलों से मुठभेड़ में दो और आतंकी मारे गए, अब तक 4 ढेर: 28 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

बैठक के बाद बिरला ने कहा, ‘‘ दोनों सदनों (राज्यसभा और लोकसभा) में बैठने की व्यवस्था कोविड-19 के मद्देनजर स्वास्थ्य मंत्रालय के दिशानिर्देशों के अनुरूप होगी । सत्र आयोजित करने के लिये व्यापक व्यवस्था की गई है। ’’

उन्होंने कहा कि सत्र के दौरान बिना छुए सुरक्षा जांच (जिरो टच) करने की व्यवस्था की जा रही है ।

सूत्रों ने बताया कि मानसून सत्र दो पालियों में सुबह और शाम को आयोजत होने की संभावना है।

समझा जाता है कि इस तरह की व्यवस्था कोविड-19 महामारी के कारण किये जाने का विचार किया गया है ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)