देश की खबरें | कोलकाता हवाई अड्डे पर घने कोहरे के कारण 72 उड़ानें प्रभावित

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. घने कोहरे के कारण बृहस्पतिवार को कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय (एनएससीबीआई) हवाई अड्डे पर उड़ान संचालन बाधित रहा, जिसकी वजह से कम से कम 72 उड़ानों की आवाजाही प्रभावित हुई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

कोलकाता, 23 जनवरी घने कोहरे के कारण बृहस्पतिवार को कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय (एनएससीबीआई) हवाई अड्डे पर उड़ान संचालन बाधित रहा, जिसकी वजह से कम से कम 72 उड़ानों की आवाजाही प्रभावित हुई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

कोलकाता हवाई अड्डे के निदेशक प्रवत रंजन बेउरिया ने कहा कि कोहरे के कारण 39 उड़ानों के प्रस्थान और 21 के आगमन में देरी हुई, जबकि 12 उड़ानों का मार्ग परिवर्तित किया गया।

बेउरिया ने कहा, “आने वाली 12 उड़ानों में से सात को भुवनेश्वर, तीन को रांची, एक को चेन्नई और एक को शमशाबाद भेजा गया।”

उन्होंने कहा कि दो विमान वापस पार्किंग में खड़े कर दिए गए हैं।

हवाई अड्डे पर भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) के एक प्रवक्ता ने कहा, “सुबह 5 बजे से 10 बजे के बीच उड़ान संचालन प्रभावित रहा। सुबह 9 बजे के बाद दृश्यता में सुधार होने लगा और सुबह 10 बजे के आसपास स्थिति सामान्य हो गई।”

सुबह की कई उड़ानों में देरी के कारण यात्रियों को काफी असुविधाओं का सामना करना पड़ा।

एक अधिकारी ने कहा, “जब कोहरे के कारण सुबह की उड़ानें विलंबित होती हैं, तो विमानन कंपनियों का पूरा कार्यक्रम प्रभावित हो जाता है और पूरे दिन इसका असर देखने को मिलता है।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से रौंदा, मनीष पांडे और रोवमैन पॉवेल ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs CSK, IPL 2026 66th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स में मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने रखा 148 रनों का टारगेट, कॉर्बिन बॉश ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

IPL Playoff Scenario 2026: मुंबई इंडियंस तय करेगी पंजाब किंग्स, चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स की किस्मत, राजस्थान रॉयल्स के लिए करो या मरो की स्थिति बरकरार