एजेंसी न्यूज

कोरोना वायरस को लेकर अमेरिका में 72 सक्रिय परीक्षण चल रहे हैं: ट्रम्प

राष्ट्रपति के अनुसार, उपचार को इस ढंग से विकसित किया गया है कि यह वायरस को खत्म करने के साथ ही संक्रमण की दर को कम करने, प्रतिरक्षा प्रतिक्रिया को नियंत्रित करने या ठीक हो चुके रोगियों के रक्त से जीवन रक्षक एंटीबॉडी में तब्दील करने में सहायक होगा।

कोरोना वायरस को लेकर अमेरिका में 72 सक्रिय परीक्षण चल रहे हैं: ट्रम्प

वाशिंगटन, 21 अप्रैल अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि देश भर में कोरोना वायरस के दर्जनों उपचारों के शोध को लेकर 72 सक्रिय परीक्षण चल रहे हैं और टीका विकसित करने पर जबरदस्त काम चल रहा है।

राष्ट्रपति के अनुसार, उपचार को इस ढंग से विकसित किया गया है कि यह वायरस को खत्म करने के साथ ही संक्रमण की दर को कम करने, प्रतिरक्षा प्रतिक्रिया को नियंत्रित करने या ठीक हो चुके रोगियों के रक्त से जीवन रक्षक एंटीबॉडी में तब्दील करने में सहायक होगा।

ट्रम्प ने व्हाइट हाउस में सोमवार को कोरोना वायरस पर अपने दैनिक संवाददाता सम्मेलन में कहा, “अब अमेरिका भर में 72 सक्रिय परीक्षण चल रहे हैं जिनमें दर्जनों चिकित्सा पद्धतियों और उपचारों पर शोध किए जा रहे हैं और अन्य 211 की योजना बनाई जा रही है। वे सचमुच इसके इलाज और टीके बनाने में जुटे हुए हैं, और टीके को विकसित करने की प्रक्रिया में जबरदस्त प्रगति हुई है।’’

उन्होंने कहा कि जिस दिन से यह संकट शुरू हुआ, उसी दिन से अमेरिका ने इस पर काम करना शुरू कर दिया था।

राष्ट्रपति ने कहा, ‘‘किसी दिन वह इस सच्ची कहानी को लिख पाएंगे क्योंकि किसी ने भी ऐसा कुछ नहीं देखा है।’’

ट्रम्प ने आगे कहा, ‘‘बहुत सारी अच्छी चीजें हो रही हैं, लेकिन आखिरकार हम एक सुरक्षित, बेहद सुरक्षित टीके के माध्यम से संक्रमण को रोकने की उम्मीद करते हैं और जब ऐसा हो जाएगा तो, यह एक बहुत बड़ी बात होगी।’’

जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के अनुसार, कोविड-19 के कारण अमेरिका में मरने वालों की संख्या 42,094 तक पहुंच गई है और 7,50,000 से अधिक मामलों की पुष्टि हुई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 21, 2020 10:50 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).