देश की खबरें | ठाणे में 71 फीसदी खेती योग्य भूमि पर उगी फसलें बर्बाद हुईं : मंत्री
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

ठाणे, 22 अक्टूबर महाराष्ट्र के मंत्री एकनाथ शिंदे ने बृहस्पतिवार को कहा कि ठाणे जिले में 71 फीसदी खेती योग्य भूमि पर उगी फसलें बेमौसम वर्षा के कारण बर्बाद हो गई हैं।

जिले के प्रभारी मंत्री ने फसलों को हुए नुकसान का जायजा लेने के लिए ठाणे जिले की वर्षा प्रभावित भिवंडी, शाहपुर और मुरबाड़ तालुका का दौरा किया।

यह भी पढ़े | संयुक्त संसदीय समिति ने फेसबुक के अधिकारियों को व्यक्तिगत डेटा संरक्षित विधेयक पर शुक्रवार को पेश होने के लिए जारी किया समन: 22 अक्टूबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

शिंदे ने कहा कि बारिश के कारण 45,666 हेक्टर खेती योग्य भूमि में से 32,500 हेक्टेयर में खड़ी फसलें बर्बाद हो गई हैं।

मंत्री ने किसानों को आश्वासन दिया कि राज्य सरकार सभी प्रभावितों को सहायता प्रदान करेगी और किसी को भी सरकारी सहायता से वंचित नहीं रखा जाएगा।

यह भी पढ़े | LoC पर पाकिस्तान ने इस साल 3800 बार किया सीजफायर का उल्लंघन, भारत ने लताड़ा.

शिंदे ने जिला प्रशासन को नुकसान संबंधी 'पंचनामा' जल्द से जल्द पूरा करने का भी निर्देश दिया।

जिला कृषि अधिकारी अंकुश माणे के मुताबिक, जिले के 97,000 किसानों में से 38,000 ने फसल बीमा लिया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)